फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज संसद में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल; अमेरिका में टैरिफ का एलान; कुणाल कामरा को तीसरा समन; सुर्खियां

Wed, 02 Apr 2025 06:26 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
आज की बड़ी सुर्खियों में संसद में वक्फ संशोधन विधेयक को पेश और पारित कराने की तैयारी सबसे बड़ी घटना है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज अमेरिका टैरिफ नीतियों की औपचारिक घोषणा करेगा। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत बड़े पैमाने पर शुल्क घटाएगा। राजनीतिक या मनोरंजन जगत की खबरों में कॉमेडियन कुणाल कामरा को भेजा गया तीसरा समन भी चर्चा में है। पुलिस ने पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कैग का बयान भी सुर्खियों में है। कैग ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनी- बीएसएनएल के कारण भारत सरकार को 1700 करोड़ रुपये से अधिक घाटा सहना पड़ा है। भारतीय रेलवे की तरफ से गर्मी छुट्टी के दौरान भीड़ से बचने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा वाली खबर भी चर्चा में है। खेल जगत की खबरों में आईपीएल 2025 के साथ-साथ महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का संन्यास बड़ी खबर बनी। भारत और बांग्लादेश से जुड़ी एक अन्य खबर भी सुर्खियों में है। बांग्लादेशी  सूचना सलाहकार महफुज आलम का दावा है कि पूर्व पीएम शेख हसीना की अवामी लीग के एक लाख से अधिक सदस्य भारत भाग गए हैं। भारतीय व्यापार जगत की खबरों में रेटिंग एजेंसी मूडीज की रिपोर्ट चर्चा में है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विकसित और उभरते जी-20 देशों में भारत की वृद्धि दर सबसे अधिक रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारत पर अमेरिकी टैरिफ नीतियों का उतना असर नहीं होगा। राज्यों से आने वाली खबरों में गुजरात के बनासकांठा में धमाके के बाद हुई 21 मौतों के मामले में गोदाम मालिक की गिरफ्तारी सुर्खियों में रही। इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी भी चर्चा में रही। उच्च न्यायालय ने कहा है कि महिला का शरीर उसका मंदिर है। समझौते से उसकी पवित्रता की नींव नहीं हिलाई जा सकती। पंजाब में दुष्कर्म के मामले में पादरी बजिंदर सिंह को आजीवन कारावास की सजा भी सुर्खियों में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 13
लोकसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब) - फोटो : संसद टीवी यूट्यूब
वक्फ संशोधन विधेयक: आज लोकसभा में आठ घंटे की चर्चा के बाद बिल पारित कराने की तैयारी; NDA और विपक्ष दोनों एकजुट 
देशभर के वक्फ बोर्डों में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वक्फ संशोधन विधेयक आज 12 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके जरिये मौजूदा वक्फ कानून में बदलाव किया जाना है। विधेयक पर कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) ने चर्चा के लिए आठ घंटे का समय तय किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 13
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
US Tarrif: अमेरिका आज करेगा टैरिफ की घोषणा; ट्रंप का दावा- भारत बड़े पैमाने पर घटाएगा शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आक्रामक नियम बनाए हैं। आज ट्रंप प्रशासन टैरिफ नीतियों का औपचारिक एलान करने वाला है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि भारत बड़े पैमाने पर शुक्ल घटाएगा। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि भारत डब्ल्यूटीओ का सदस्य है और अमेरिकी टैरिफ का दायरा नियमों के भीतर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

Maharashtra: कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी, पुलिस ने पांच अप्रैल को पेश होने को कहा

कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तीसरा समन जारी किया है। उन्हें पांच अप्रैल को खार थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। दो बार समन जारी होने के बाद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 13
पाकिस्तान में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब पाकिस्तान में भूकंप के झटके, 4.3 मापी गई तीव्रता

पाकिस्तान में मंगलवार की सुबह 2:58 बजे (आईएसटी) भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। अभी तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 13
कैग रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

CAG: 'बीएसएनएल के कारण सरकार को 1757 करोड़ का नुकसान, रिलायंस जियो से नहीं की वसूली', कैग का बयान

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मंगलवार को कहा कि दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने टावर जैसे बुनियादी ढांचे को साझा करने पर अपने समझौते के अनुसार रिलायंस जियो से 10 साल कोई वसूली नहीं की। इससे सरकार को 1,757.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 13
1 - फोटो : अमर उजाला

Autism day : ऑटिज्म पीड़ित तीन साल के जुड़वां भाइयों ने बनाए पांच विश्व रिकॉर्ड, किया टॉप टैलेंट अपने नाम

ऑटिज्म स्पैक्ट्रम से प्रभावित तीन साल के जुड़वां भाइयों ने पांच विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अमेरिका बुक ऑफ रिकॉर्ड का टॉप टैलेंट का खिताब भी जीत लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके ये विश्व रिकॉर्ड और खिताब दोनों बच्चों के ज्ञान, बातचीत, बुद्धि, शारीरिक और मानसिक विकास की पहचान ही नहीं मिसाल बन चुके हैं। तीन साल के ये बच्चे शारीरिक रूप से चार साल, शैक्षणिक दृष्टि से छह साल और व्यावहारिक तौर पर पांच साल के लगते हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 13
शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)

Bangladesh: 'हसीना की अवामी लीग के एक लाख से ज्यादा सदस्य भारत भागे', बांग्लादेश के सूचना सलाहकार का दावा

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार महफुज आलम ने मंगलवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के एक लाख से अधिक सदस्य भारत भाग गए।आलम ने यह बयान ढाका में ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जिसमें उन व्यक्तियों के परिवार भी शामिल थे, जिनका शेख हसीना के शासनकाल के दौरान अपहरण या हत्या कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 13
बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला

Chandigarh : हरियाणा में बिजली 20 पैसे प्रति यूनिट महंगी, नए टैरिफ ढांचे में 300 यूनिट तक मासिक शुल्क खत्म

विधानसभा और निकाय चुनाव के बाद हरियाणा के 81 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगा है। प्रदेश में घरेलू बिजली के श्रेणी-1 उपभोक्ताओं के (0-50 व 51-100) और श्रेणी-2 (0-150) में बिजली दर में 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से वृद्धि की गई है। वहीं, नए टैरिफ ढांचे में न्यूनतम मासिक शुल्क (एमएमसी) के बोझ को खत्म करके परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई गई है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
बनासकांठा में धमाके के बाद घटनास्थल का मंजर - फोटो : पीटीआई

Banaskantha Blast: गुजरात में पटाखा गोदाम का मालिक अरेस्ट; बनासकांठा में हुई थी 21 लोगों की मौत, 6 घायल इलाजरत

गुजरात के बनासकांठा में फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद 21 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कुछ घंटों बाद हुई गिरफ्तारी के संबंध में बॉर्डर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोराडिया ने बताया कि गोदाम में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और निर्माण किया जा रहा था। कोराडिया ने बताया कि गोदाम के मालिक दीपक मोहनानी को बनासकांठा पुलिस की एक टीम ने मंगलवार रात पड़ोस के ही साबरकांठा जिले से गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर

11 of 13
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

Railways: गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली टू बिहार का सफर होगा आसान, इन शहरों के लिए शुरू हुई ये स्पेशल ट्रेन  
 

गर्मी की छुट्टियों में राजधानी दिल्ली से बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने बिहार की राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर, दानापुर, गया और सहरसा से नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के अवधि को बढ़ा दिया हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों को समर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर

12 of 13
वंदना कटारिया - फोटो : ANI

Vandana Katariya: भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना ने लिया संन्यास, देखें करियर

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने मंगलवार को अपने शानदार 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि अपने चरम पर लिया गया यह फैसला उनके लिए कड़वा-मीठा और सशक्त बनाने वाला दोनों था। 32 वर्षीय अनुभवी स्ट्राइकर ने 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 158 गोल किए। वह 2020 टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

13 of 13
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

Prayagraj: हाईकोर्ट ने कहा- महिला का शरीर उसका मंदिर... पवित्रता उसकी नींव, समझौते से नहीं हिला सकते

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कहना है कि महिला का शरीर उसका मंदिर है और पवित्रता उसकी नींव। इसे किसी भी कीमत पर हिलाया नहीं जा सकता। दुष्कर्म जैसे अपराध जीवन की गरिमामयी सांसों को दबा देते हैं। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोपी की समझौते के आधार पर मुकदमा रद्द करने की मांग खारिज कर दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें