फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मुर्शिदाबाद हिंसा पर हाईकोर्ट की समिति ने दी रिपोर्ट; अमेरिका में 175 बिलियन USD से बनेगा गोल्डन डोम

Wed, 21 May 2025 07:06 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 14
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट की तरफ से गठित जांच समिति की रिपोर्ट और इसमें अमर उजाला की रिपोर्ट का जिक्र किया जाना सबसे बड़ी खबर रही। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से घोषित 175 बिलियन डॉलर की गोल्डन डोम मिसाइल शील्ड परियोजना भी सुर्खियों में है। बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरों में पाकिस्तान में आतंकी संगठन के सह-संस्थापक हमजा पर जानलेवा हमले और उसकी हालत नाजुक होने की खबर भी चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज का रिटायर होने से केवल 13 दिन पहले पद छोड़ना और विदाई समारोह में 'गलत इरादे से तबादला' किए जाने का बयान भी चर्चा में है। तकनीक की दुनिया में गूगल की सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस और इसमें सीईओ सुंदर पिचाई की तरफ से किए गए बड़े एलान सुर्खियों में रहे। खेल जगत में आईपीएल में जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की विदाई की खबर चर्चा में रही, जबकि मनोरंजन और सिनेमा जगत में अभिनेता आमिर खान की पत्नी रहीं निर्माता किरन राव को शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी चुने जाने की खबर सर्वाधिक चर्चा में रही। इसके अलावा व्यापार जगत में भारत में गेहूं के बंपर उत्पादन के कारण महंगाई के मोर्चे पर राहत के आसार की खबर सुर्खियों में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 14
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Murshidabad: अमर उजाला की रिपोर्ट पर मुहर; अदालत की जांच समिति ने कहा- हिंदुओं को निशाना बनाया, पुलिस मूकदर्शक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। हाईकोर्ट की तरफ से गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हिंसा के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाया गया। हिंसा के समय राज्य की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जांच समिति के मुताबिक हिंसा में तृणमूल नेता शामिल रहे। विधायक के सामने ही घरों में आग लगाई गई। इस रिपोर्ट के सामने आते ही अमर उजाला की रिपोर्ट पर भी मुहर लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 14
डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्डन डोम मिसाइल शील्ड का एलान किया - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

US Golden Dome: विदेशी मिसाइल हमलों के खिलाफ अमेरिकी कवच 'गोल्डन डोम'; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने देश के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का जिक्र करते हुए कहा, मिसाइल हमले से बचाव के लिए ये तकनीक पहले उपलब्ध नहीं थी, लेकिन वे यह ऐतिहासिक घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस शील्ड की मदद से विदेशी मिसाइल हमलों से बचाव करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबरें

4 of 14
कैंसर के इलाज में बड़ी कामयाबी - फोटो : Adobe Stock

Cancer Treatment In India: नौ दिन में रक्त कैंसर खत्म.. भारत के डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी कामयाबी; जानिए सबकुछ

भारत के डॉक्टरों ने नौ दिन में रक्त कैंसर खत्म करने का दावा किया है। कैंसर के इलाज में यह बड़ी कामयाबी है। तमिलनाडु के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) वेल्लोर के डॉक्टरों ने आईसीएमआर के साथ मिलकर परीक्षण किया है। इसे वेलकारटी (VELCART Trial) नाम दिया गया है। पहली बार कार-टी सेल्स को अस्पताल में ही बनाकर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि 80% मरीजों में 15 माह बाद भी कैंसर नहीं मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 14
पाकिस्तान में आतंकी हमजा (इनसेट) पर जानलेवा हमला (फाइल) - फोटो : फ्रीपिक / अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

PAK Terrorist Hamza: पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी हमजा पर जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तान में एक और आतंकवादी पर जानलेवा हमला हुआ है। हाफिज सईद के साथ मिलकर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा की स्थापना करने वाले हमजा पर लाहौर में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत बेहद ही गंभीर बताई गई है। दो दिन पहले ही हाफिज के ही करीबी अबु सैफुल्ला खालिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, आधिकारिक स्रोत से हमजा पर हमले की पुष्टि नहीं हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 14
न्यायमूर्ति दुप्पाला वेंकट रमण और एपी हाईकोर्ट की इंदौर पीठ - फोटो : mphc.gov.in/ani

'गलत इरादे से तबादला': MP हाईकोर्ट जज ने रिटायरमेंट से 13 दिन पहले पद छोड़ा; भावुक होकर कहा- भगवान माफ नहीं...

जस्टिस डीवी रमण ने कहा, मैंने 19 जुलाई, 2024 को और फिर 28 अगस्त, 2024 को सुप्रीम कोर्ट में औपचारिक अभ्यावेदन प्रस्तुत किए, जिसमें अपनी पत्नी की चिकित्सा स्थिति की गंभीरता को दोहराया था। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, लेकिन इन अभ्यावेदनों पर न तो विचार किया गया और न ही इसे अस्वीकार किया गया। पिछले मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल के दौरान की गई एक अन्य अपील भी अनुत्तरित रही। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 14
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

Delhi : यूजर चार्ज की वसूली स्थगित, संपत्ति करदाताओं के लिए सेटलमेंट योजना; आज सदन में प्रस्ताव लाने की तैयारी

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से घरों से कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए यूजर चार्ज को फिलहाल स्थगित कर दिया है। साथ ही, सभी वर्गों के संपत्ति करदाताओं के लिए विशेष सेटलमेंट योजना की घोषणा की गई है। इसके तहत लोग पांच वर्षों का कर चुकाकर एनओसी ले सकेंगे और उन पर कोई ब्याज या जुर्माना भी नहीं लगेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 14
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (फाइल) - फोटो : ANI

Google Conference: जीमेल पर जवाब देगा AI, हिंदी-फारसी में बात होगी आसान; गूगल मीट में लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट..

गूगल डेवलपर कॉन्फ्रेंस-2025 में कई अहम सूचनाएं सामने आई हैं। अब गूगल की ई-मेल सेवा यानी जीमेल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का टूल जवाब देगा। गूगल मीट में लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट आएगा। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बताया कि गूगल के एआई जेमिनी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल अमेरिका और भारत में हो रहा है। आने वाले दिनों में हिंदी और फारसी भाषाओं में बात करने में आसानी होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 14
लखनऊ चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला।

Bird Flu : यूपी के सभी चिड़ियाघर और इटावा का लायन सफारी अब 27 मई तक बंद, समीक्षा के बाद होगा आगे का फैसला

उत्तर प्रदेश की मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव अनुराधा वेमुरी ने बताया कि प्रदेश के सभी चिड़ियाघर और इटावा का लायन सफारी एक सप्ताह के लिए और बंद कर दिए गए हैं। बर्ड फ्लू के मद्देनजर पिछले सप्ताह लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर का जू और लायन सफारी को बंद कर दिया गया था। वेमुरी ने बताया कि बर्ड फ्लू को देखते हुए आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। नए आदेश के बाद से सभी जू 27 मई तक कम से कम बंद रहेंगे। आगे का फैसला उस समय समीक्षा करने के बाद होगा।  यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 14
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो - फोटो : ANI

US vs China: रुबियो का दावा- चीन में व्यापार प्रथा का दुरुपयोग; तकनीक चोरी-फेंटेनाइल की बाढ़ जैसे आरोप भी लगाए

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026 के लिए विदेश विभाग के 28.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बजट की घोषणा की। इस दौरान रुबियो ने चीन पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब उस दौर को खत्म कर रहा है, जिसमें चीन अमेरिकी तकनीक चुराता था, व्यापार प्रथाओं का दुरुपयोग करता था और अमेरिका में फेंटेनाइल जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की बाढ़ ला रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 14
अलीगढ़ से पानीपत जा रही बस में लगी आग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Aligarh : पानीपत जा रही बस में हाईवे पर लगी आग, 60 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सामान जला... यात्री सुरक्षित

मंगलवार की रात को 12 बजे सासनी क्षेत्र में अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर कानपुर से पानीपत जा रही बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई और सभी 60 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। इस हादसे में किसी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हां बस में रखा यात्रियों का सामान जरूर जल गया है। दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान बस का स्टाफ मौका देखकर फरार हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

12 of 14
भारत में गेहूं की बंपर फसल, महंगाई से राहत के आसार (सांकेतिक) - फोटो : AdobeStock

Wheat: देश में खाद्यान्न की महंगाई से रहेगी राहत, आगामी महीनों में भी नहीं सताएंगे बढ़े दाम; गेहूं की बंपर फसल

देश के लोगों को खाद्यान्न की महंगाई नहीं सताएगी। बंपर पैदावार और मुद्रास्फीति का ऐतिहासिक रूप से 42 माह में सबसे निचले स्तर पर होना बताता है। देश खाद्यान्न के मामले में सक्षम है और भंडार भरे हैं। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि देश में खाद्यान्न उत्पादन इस बार भी बंपर है। इसलिए निकट भविष्य में भी स्थितियां सामान्य रहने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर

13 of 14
चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL/BCCI

CSK vs RR: चेन्नई पर जीत के साथ राजस्थान का सफर समाप्त, युद्धवीर-आकाश के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बिखेरी चमक

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। ग्रुप चरण में यह उनका आखिरी मुकाबला था। वहीं, चेन्नई को अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 मई को खेलना है। राजस्थान और चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।  यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

14 of 14
किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness

Kiran Rao: शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी हिस्सा लेंगी किरण राव, बोलीं- 'सम्मान की बात है'

27वें शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज अगले महीने से होने जा रहा है। इस बार इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में निर्माता-निर्देशक किरण राव भी शिरकत करने वाली हैं। वे बतौर जूरी सदस्य फेस्टिवल से जुड़ेंगी। यह फेस्टिवल चीन के शंघाई में 13 जून से 22 जून 2025 तक आयोजित होने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें