फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: प्रज्वल को उम्रकैद; 'जेटली की धमकी' पर घिरे राहुल; बिहार SIR विवाद में अब तेजस्वी यादव बनाम ECI

Sat, 02 Aug 2025 08:26 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
आज दिन की बड़ी खबरों में कर्नाटक से निर्वाचित हुए पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा सर्वाधिक चर्चित रही। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का नाम लेकर चौंकाने वाला दावा करने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान भी चर्चा में रहा। दरअसल, 2019 में जेटली का निधन हो चुका है। 2020 में कृषि कानून लाए गए। राहुल ने कहा कि इन कानूनों के विरोध के कारण जेटली ने उन्हें धमकी दी। अब भाजपा राहुल गांधी से माफी मांगने को कह रही है। इस खबर के अलावा बिहार में चुनाव आयोग की तरफ से कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले ड्राफ्ट में लोगों के नाम काटे जाने का मामला तेजस्वी यादव के सवालों और इस पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECI) के जवाब की खबर भी चर्चा में रही। खेल जगत में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच सुर्खियों में है। मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत आगमन और उनके अलग-अलग शहरों में जाने की घोषणा भी सुर्खियों में है। व्यापार जगत में बेहतर मानसून के बीच खरीफ फसल की बुवाई में तेजी की खबर चर्चित रही, जबकि मनोरंजन और सिनेमा जगत में स्टार अमेरिकी गायक के भारत दौरे की खबर चर्चा में रही। शिक्षा जगत में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन की खबर भी चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 12
प्रज्वल रेवन्ना (फाइल) - फोटो : ANI

Prajwal Revanna: कर्नाटक के पूर्व सांसद रेवन्ना को उम्र कैद की सजा
एक दिन पहले दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा मिली है। उन पर कर्नाटक के मैसूर में मौजूद केआर नगर की एक घरेलू सहायिका ने केस दर्ज कराया था। बता दें कि मामला दर्ज होने के 14 महीने बाद यह फैसला सुनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 12
अरुण जेटली और राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

Rahul Arun Jaitley Row: राहुल गांधी जेटली का जिक्र कर घिरे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार ने अरुण जेटली के माध्यम से उन्हें धमकाने का प्रयास किया था। इस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल को आड़े हाथों लिया और माफी मांगने की बात कही। इससे पहले जेटली के बेटे रोहन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि मेरे दिवंगत पिता अरुण जेटली ने उन्हें कृषि कानूनों को लेकर धमकाया था। मैं उन्हें याद दिला दूं कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हुआ था।' यहां पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 12
तेजस्वी यादव बनाम चुनाव आयोग - फोटो : Amar Ujala

Bihar EC SIR: वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में तेजस्वी यादव के नाम पर 'विवाद'
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि चुनावी राज्य बिहार में शुक्रवार को प्रकाशित संशोधित मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। हालांकि, तत्काल ही चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से तेजस्वी का विवरण साझा करके इस आरोप का तुरंत खंडन कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

UP News: बाढ़ से राहत के लिए सीएम योगी ने बनाई 11 मंत्रियों की टीम
उत्तर प्रदेश में बाढ़ राहत के लिए सीएम योगी ने 11 मंत्रियों की टीम बनाई है। 12 बाढ़ प्रभावित जिलों में टीम-11 राहत कार्यों की निगरानी करेंगी। साथ ही जनता तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा डीएम, एसपी, सीएमओ समेत सभी अधिकारियों को 24 घंटे फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 12
सोनिया गांधी का भाजपा पर बड़ा आरोप - फोटो : ANI

BJP Vs Congress: सोनिया गांधी का सरकार पर आरोप- संविधान पर हो रहा वैचारिक हमला
सोनिया गांधी ने कहा कि भारत एक समावेशी, न्यायसंगत और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनना चाहता है, जैसा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने सोचा था। 'कांग्रेस पार्टी इसी विचार के लिए खड़ी है और उसी के लिए लड़ती है। यह केवल राजनीति नहीं है, बल्कि हर भारतीय की गरिमा की रक्षा करने की हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता है।' यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 12
ओवल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल-केएल राहुल - फोटो : PTI

Ind vs Eng Oval Test: पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 300 रन के पार
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला ओवल में हो रहा है। आज सीरीज के अंतिम मैच का तीसरा दिन है। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 300 से अधिक रनों की बढ़त ले ली है। मैच रोमांचक मोड़ पर है। भारत के तीन बल्लेबाज अभी भी बैटिंग के लिए आने हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Malegaon Blast Case: 'मोदी-योगी का नाम लेने का दबाव, नहीं झुकने पर टॉर्चर'; अदालत से राहत के बाद प्रज्ञा ठाकुर
मालेगांव बम धमाका मामले में महाराष्ट्र की एक अदालत से मिली राहत के बाद पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जांच के दौरान पुलिस ने उनपर तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अब मुख्यमंत्री बन चुके योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
एनआईए (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Karnataka: एनआईए ने कर्नाटक के 18 ठिकानों पर छापेमारी की, सुहास शेट्टी हत्याकांड के मामले में ली गई तलाशी
 राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने कर्नाटक में 18 जगहों पर छापेमारी की है। ये कार्रवाई बजरंग दल के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी के हत्या के मामले में की गई है। एनआईए ने कहा कि यह हत्या सामाजिक माहौल में डर और आतंक फैलाने के इरादे से की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Akon: ‘छम्मक छल्लो…’ सॉन्ग गाने वाले अमेरिकी सिंगर एकॉन भारत आएंगे, इन शहरों में करेंगे म्यूजिक टूर
अमेरिकी सिंगर एकॉन ‘इंडिया टूर 2025’ के सिलसिले में भारत आएंगे। वह ‘स्मैक दैट’ और ‘लोनली’ जैसे हिट गाने भारतीय दर्शकों के लिए तीन बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगे। एकॉन का म्यूजिक टूर 9 से लेकर 16 नंबवर तक होगा। वह 9 नवंबर को दिल्ली, 14 नवंबर को बेंगलुरु और 16 नवंबर को मुंबई में परफॉर्म करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

SSC Protest: एसएससी परीक्षाओं को लेकर क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन, क्या हैं मांगें?; यहां जानें सबकुछ
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती परीक्षा में आई तकनीकी और प्रशासनिक गड़बड़ियों के खिलाफ देशभर के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर लखनऊ, पटना और जयपुर तक छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग उठाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

ICRA : बेहतर मानसून से खरीफ बुवाई तेज, कृषि GVA और ग्रामीण मांग में सुधार की उम्मीद
इस सीजन खरीफ फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है। अनुसंधान फर्म आईसीआरए की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार अच्छे मानसून की बदौलत खरीफ की बुवाई 76 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। जुलाई 2025 तक इसमें चार प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें