फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

Wed, 05 Oct 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
# सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता ने लिखा मनमोहन को खत, कहा- जारी करो अपनी लिस्ट

# इकलाख के हत्यारोपी की जेल में मौत के बाद बिसाहड़ा में बढ़ा तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

# दावा: 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद ट्रकों में भरकर ले गए थे आतंकियों के शव

# अमेरिकी सरकार के हुक्म पर लाखों यूजर्स का मेल स्कैन

# मेयर का आमंत्रण स्वीकार, लखनऊ में रावण फूंकेंगे प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : file photo
सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता ने लिखा मनमोहन को खत, कहा- जारी करो अपनी लिस्ट
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर देश की राजनीति में उठापठक जारी है। जहां कांग्रेस ने औपचारिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है, वहीं अब दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खत लिखकर यूपीए करकार में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को उजागर करने को कहा है। संदीप दीक्षित ने डॉ. मनमोहन सिंह को खुला खत लिखा है। इसमें उन्होंने न केवल मनमोहन सिंह, बल्कि पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी, पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे से भी सवाल पूछा है।
विज्ञापन

3 of 6
dadri - फोटो : amarujala
इकलाख के हत्यारोपी की जेल में मौत के बाद बिसाहड़ा में बढ़ा तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
एक साल पहले दादरी में गोवंश की हत्या के शक में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए इकलाख की हत्या के एक आरोपी रवि की कल जेल में मौत हो गई। रवि की मौत के बाद से ही बिसाहड़ा गांव में तनाव व्याप्त है। बुधवार (6 अक्टूबर) सुबह ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव में यूपी सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला और नारेबाजी की। साथ ही सीएम अख‌िलेश यादव का पुतला भी जलाया। मौके की गंभीरता को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

4 of 6
- फोटो : getty
दावा: 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद ट्रकों में भरकर ले गए थे आतंकियों के शव
पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है। जिस सर्जिकल स्ट्राइक को पाकिस्तान झूठ बता रहा है दरअसल वो सच साबित हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने बड़ा खुलासा किया है। अखबार में छपी रिपोर्ट में एलओसी पार रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने पिछले सप्ताह आतंकवादी कैंपों पर हुई भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का आंखों देखा हाल बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि किस तरह सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादियों के शव को 29 सितंबर की अल-सुबह, ट्रकों में भर कर ले जाया गया। चश्मदीदों के मुताबिक सेना की ताबड़तोड़ फायरिंग में आतंकवादी कैंप तबाह हो गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty
अमेरिकी सरकार के हुक्म पर लाखों यूजर्स का मेल स्कैन
एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट कंपनी 'याहू' ने अमेरिकी सरकार के लिए लाखों ईमेल अकाउंट की छानबीन की थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा है कि पिछले साल एक गोपनीय अनुरोध पर याहू ने एक विशेष सॉफ़्टवेयर बनाया था। बीबीसी को दिए एक बयान में याहू कंपनी ने कहा, "याहू एक कानून का पालन करने वाली कंपनी है और अमरीका के कानून को मानती है।" याहू कंपनी पर ये आरोप ऐसे समय में लगे हैं जब करीब दो हफ्ते पहले याहू ने ये दावा किया था कि हैकरों ने कई यूज़र्स का डेटा चुरा लिया है। फ़िलहाल याहू को 4।6 अरब डॉलर में वेरिज़ॉन कम्यूनिकेशन्स कंपनी द्वारा खरीदने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि वेरिज़ॉन कम्यूनिकेशन्स ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amarujala
मेयर का आमंत्रण स्वीकार, लखनऊ में रावण फूंकेंगे प्रधानमंत्री मोदी
लखनऊ के लिए इस बार दशहरा कुछ खास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दशहरा यहीं मनाएंगे। वह प्रसिद्ध ऐशबाग रामलीला में हिस्सा लेंगे और रावण का पुतला फूंकेंगे। राजधानी के मेयर और भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि पीएम ने 11 अक्तूबर के दशहरा के ल‌िए आमंत्रण स्वीकार कर ल‌िया है। मंगलवार को आईजी जोन ए. सतीश गणेश समेत कई आला पुलिस अफसरों ने करीब घंटे भर तक मैदान का मौका मुआयना किया और पीएम की संभावित यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजामों के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें