फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sun, 05 Feb 2017 07:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
#'मुस्लिम बैन' का फैसला वापस लेने के बाद बोले ट्रंप- कोर्ट का फैसला हास्यास्पद, बदलेंगे

#संघ चाहता है मुरली मनोहर जोशी हों अगले राष्ट्रपति

#यूपी चुनाव : पहले चरण में 302 करोड़पति आजमा रहे किस्मत

#इंडोनेशिया की नाव दुर्घटना में नौ लोग डूबे

#अहमदाबाद में कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन

2 of 6
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : REUTERS
'मुस्लिम बैन' का फैसला वापस लेने के बाद बोले ट्रंप- कोर्ट का फैसला हास्यास्पद, बदलेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर लगाया गया बैन वापस ले लिया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक एलान कर दिया है। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को अपना फैसला अमेरिका की सिएटल कोर्ट के फैसले के बाद बदलने को मजबूर होना पड़ा है। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कोर्ट के फैसले को हास्यास्पद बताया और इसे बदलने की बात कही।
विज्ञापन

3 of 6
संघ चाहता है मुरली मनोहर जोशी हों अगले राष्ट्रपति
भारतीय जनता पार्टी जब पांच राज्यों के चुनावी महासमर में फंसी हुई है, तब उसके मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता अगले राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति का तानाबाना बुन रहे हैं। देश केअगले राष्ट्रपति के रूप में संघ की पहली पसंद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी हैं।

4 of 6
यूपी चुनाव : पहले चरण में 302 करोड़पति आजमा रहे किस्मत
यूपी विधानसभा चुनाव में पहले चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में करोड़पतियों की भरमार है। पहले चरण में 11 फरवरी को पश्चिमी यूपी की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। सामाजिक संस्था एडीआर ने पहले चरण में मैदान में उतरे कुल 839 उम्मीदवारों में से 836 के शपथ पत्र का गहराई से अध्ययन किया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : AFP
इंडोनेशिया की नाव दुर्घटना में नौ लोग डूबे
पूर्वी इंडोनेशिया में शुक्रवार को मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूब जाने से कम से कम नौ लोगों के मरने की आशंका है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह नाव दक्षिणी सुलावेसी के ताकालार लीमा नदी से तानाह केके प्रायद्वीप जा रही थी और यह शुक्रवार दोपहर में डूब गई। नाव में 30 लोग सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद में कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार की रात फुटपाथ पर तेज रफ्तार कार चढ़ जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रात के करीब एक बजे हुई। नरनपुरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ये मजदूर गुजरात हाउसिंग बोर्ड की इमारत के बाहर फुटपाथ पर सो रहे थे तभी तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें