साल 2016 काफी उथल पुथल भरा रहा है। दुनिया के एक हिस्से में रिफ्यूजी समस्या विकराल होती गई, तो डोनाल्ड ट्रंप के चुने जाने से अमेरिका भी सकते में है। वहीं, तुर्की में रूसी राजदूत का मारा जाना विश्व के माथे पर शिकन ला देता है। देखिए 2016 का चेहरा दिखाती 10 अहम तस्वीरें..
तुर्की के अंकारा में एक फोटो प्रदर्शनी में पहुंचे रूसी राजदूत अंद्रेई कारलोव का शव फर्श पड़ा है। कारलोव जिस समय फोटो प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे, मेवलुत मर्ट एलटिंतास ने उन्हें गोली मार दी। बंदूकधारी 'अलेप्पो का बदला' जैसे नारे लगा रहा था। इस घटना के बाद रूस और मिडिल ईस्ट के बीच तनाव और बढ़ गया है। हालांकि रूस और तुर्की अपने संबंधों को सामान्य बनाए रखने की बात कह रहे हैं। बंदूकधारी हमलावर को पुलिस ने ऑपरेशन में मार गिराया।
विज्ञापन
कुर्सी पर खड़े हुए डोनाल्ड ट्रंप
2 of 10
- फोटो : TIME
अमेरिका के ग्रीनविले एन.सी. में चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए कुर्सी पर खड़े नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस अधिकारियों की बर्बरता की तस्वीर
3 of 10
- फोटो : Getty Images
शूटिंग में मारे गए एल्टन स्टर्लिंग की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान अमेरिका के बटॉन रोग में पुलिस डिपार्टमेंट के हाथों गिरफ्तार इशिया इवांस। इस तस्वीर ने दुनिया भर में अमेरिकी पुलिस अधिकारियों की बर्बरता की ओर वैश्विक समुदाय का ध्यान खींचा।
सबसे आगे उसैन बोल्ट
4 of 10
- फोटो : Getty Images
रियो डी जेनेरियो में संपन्न हुए ओलंपिक में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल रेस में दौड़ते जमैका के उसैन बोल्ट।
विज्ञापन
हवाना पहुंचे राष्ट्रपति बराक ओबामा
5 of 10
Barack Obama
- फोटो : Reuters
एयरफोर्स का विमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके परिवार को लेकर हवाना के पड़ोसी शहर के ऊपर से उड़ता हुआ। विमान राष्ट्रपति को लेकर हवाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। यह तस्वीर क्यूबा और अमेरिका के बीच बदलते संबंधों की परिचायक है।
विज्ञापन
भूमध्यसागर में मदद की आस में शरणार्थी
6 of 10
- फोटो : Getty Images
लीबिया के उत्तर में 15 नॉटिकल मील दूर भूमध्य सागर में अपने बचाव के लिए प्रोएक्टिव ओपन आर्म्स एनजीओ के सदस्यों का इंतजार करते शरणार्थी।
विज्ञापन
भोजन के लिए लाइन में खड़े रिफ्यूजी
7 of 10
- फोटो : TIME
मेसिडोनिया के समीप ग्रीस में एक रिफ्यूजी कैंप के बाहर भोजन के लिए लाइन में खड़े रिफ्यूजी बारिश से बचने के लिए रेन गियर पहने हुए हैं।
तुर्की में तख्तापलट
8 of 10
तुर्की में तख्तापलट
- फोटो : Getty Images
यह तस्वीर तुर्की में तख्तापलट में शामिल सैन्य जवानों के सरेंडर की है, जो इंस्तांबुल के बॉसफोरस पुल पर जैसे तैसे पड़े हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने जनता से आह्वान कर अपनी सत्ता बचा ली।
अलेप्पो में हजारों की लोगों की जान खतरे में
9 of 10
सीरिया अलेप्पो
- फोटो : Getty Images
सीरिया में अलेप्पो के पड़ोसी शहर में विद्रोहियों का कब्जा है। इन्हीं विद्रोहियों के हवाई हमले में मारे गए रिश्तेदार के शव को देखकर रोता बच्चा। अलेप्पो में विद्रोहियों और असद सरकार के बीच भारी गोलीबारी हुई है और हजारों की लोगों की जान खतरे में है। लोग अपने संदेशों में वैश्विक समुदाय से मदद की अपील कर रहे हैं।