#शेर के जरिए राहुल का मोदी पर निशाना, कहा- तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में
#ड्रैगन की सलाह- चीन-पाक आर्थिक गलियारे में शामिल होकर लाभ उठाए भारत
#सीरिया के अलेप्पो पर चार साल बाद सेना का कब्जा, लड़ाई में मारे गए लाखों लोग
#सार्वजनिक स्थल पर कचरा जलाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना
#जनवरी में बड़ी मछलियों का शिकार करेगी मोदी सरकार
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : ANI
#शेर के जरिए राहुल का मोदी पर निशाना, कहा- तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अल्मोड़ा में जन सभा को संबोधित करने पहुंचे। अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर मैदान में यह रैली शुरू हुई। वह हेलीकॉप्टर से दोहपर एक बजे सेना के मैदान में पहुंचे। राहुल ने बशीर बद्र की लाइन को कोट करते हुए अपनी भाषण की शुरुआत की।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Getty images
#ड्रैगन की सलाह- चीन-पाक आर्थिक गलियारे में शामिल होकर लाभ उठाए भारत
एक दिन पहले चीन ने भारत को दलाई लामा मामले पर झिड़की दी थी। चीन ने दलाई लामा के हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने पर नाखुशी जताई थी। अब ड्रैगन भारत का हिमायती बन हमदर्दी जता रहा है और सलाह दे रहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ दुश्मनी खत्म कर चीन-पाक आर्थिक गलियारे का लाभ उठाना चाहिए।
4 of 6
#सीरिया के अलेप्पो पर चार साल बाद सेना का कब्जा, लड़ाई में मारे गए लाखों लोग
सीरिया के अलेप्पो पर चार साल के बाद वहां की सेना का कब्जा हो गया है। महीनों से चले आ रहे सरकार और मिलिशिया के बीच संघर्ष निकासी समझौते के बाद खत्म हो गया है। बताते चलें कि अलेप्पो पर सेना का कब्जा पिछले 6 साल के दौरान सीरिया के विद्रोही आंदोलन के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
5 of 6
#सार्वजनिक स्थल पर कचरा जलाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सार्वजनिक स्थलों पर या खुले स्थान में बड़े पैमाने पर कूड़ा-कचरा जलाने वालों पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। वहीं, पीठ ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर कूड़ा-कचरा जलाने वाले व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
#जनवरी में बड़ी मछलियों का शिकार करेगी मोदी सरकार
काले धन के खिलाफ अभियान में छोटी मछलियों के बाद बारी अब बड़ी मछलियों की है। नोटबंदी के फैसले के बाद महज छोटी मछलियों के ही कार्रवाई की गिरफ्त में आने की बन रही धारणा से सतर्क मोदी सरकार इसे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले हर हाल में धो देना चाहती है।