फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों पर ट्रोल होने के बाद नए अंदाज में संसद पहुंचीं मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां

Tue, 25 Jun 2019 06:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां - फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल के जादवपुर से टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने लोकसभा सदस्य की शपथ ले ली है। वहीं, नुसरत जहां ने भी लोकसभा सदस्य की शपथ ली। नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की जिसमें शामिल होने के लिए मिमी चक्रवर्ती भी गईं थीं। इसी कारण दोनों सांसद लोकसभा सदस्य की शपथ नहीं ले पाईं थीं। 

दोनों ने बंगाली में शपथ ली। शपथ लेने के बाद दोनों ने वंदे मातरम, जय हिंद और जय बंगला के नारे लगाए। शपथ लेने के बाद मिमी और नुसरत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के पैर छुए।


 
विज्ञापन

2 of 7
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां - फोटो : PTI
मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां बीते दिनों संसद के बाहर साथ में खींची गई अपनी तस्वीर को लेकर ट्रोल हो गईं थीं। ट्रोल होने के बाद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। मिमी चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ‘जब कोई पुरुष सांसद जींस-टीशर्ट पहनकर पार्लियामेंट जाता है तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती है।’ 
विज्ञापन

3 of 7
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
मिमी ने अपनी बात कहते हुए कई पुरुष सांसदों के नाम भी गिनाए जो जींस और टीशर्ट पहनकर संसद जा चुके हैं। मिमी ने इस बीच पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के नवनिवार्चित सासंद गौतम गंभीर का भी नाम लिया। गंभीर भी बीते दिनों जींस और टीशर्ट पहनकर संसद पहुंचे थे।

4 of 7
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
एक इंटरव्यू में मिमी ने कहा, 'गौतम गंभीर भी संसद जाने के पहले दिन जींस पहने हुए थे। परेश रावल, अनुराग ठाकुर और बाबुल सुप्रियो सहित कई पुरुष सांसद जींस पहन कर पार्लियामेंट जा चुके हैं तो ट्राउजर में क्या बुराई है। 
विज्ञापन

5 of 7
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : instagram
नुसरत जहां ने भी आक्रामक अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया था। नुसरत जहां ने कहा था, 'ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है। मेरा मानना है कि लोग आपको पसंद करते हैं, इसलिए ट्रोल करते हैं। मेरी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जब लोग आपको पसंद करते हैं तभी वो आपके बारे में बात करते हैं, आप पर अपना टाइम खर्च करते हैं। ये अच्छा है।'
विज्ञापन

6 of 7
नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : social media
बता दें कि बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां पहली बार चुनाव मैदान में उतरी थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की जमकर चर्चा रही। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली इस 30 साल की अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मिमी ने भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा को 2,95239 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं। नुसरत की उम्र 28 साल है। हालांकि चुनाव में उतरने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। 

पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं नुसरत जहां ने बड़ी जीत दर्ज की। नुसरत ने भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु को 350369 मतों से हराया। बता दें कि कि नुसरत सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी जानी जाती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें