टीना डाबी और प्रदीप गवांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
तलाक के एक साल बाद अब आईएएस टीना डाबी दोबारा शादी करने जा रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ फोटो शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो'। प्रदीप गवांडे भी दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह चुरू जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। आईएएस बनने से पहले प्रदीप एक एमबीबीएस डॉक्टर भी रह चुके हैं। उनका जन्म नौ दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। खबरों की मानें तो दोनों 22 अप्रैल को जयपुर के एक निजी होटल में शादी करेंगे।