फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी बाघिन ने मार डाला किसान, अब तक दो की मौत, एक घायल

Tue, 07 Feb 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
1 of 5
बाघिन का हमला
पीलीभीत में बाघिन के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीसरे दिन नरभक्षी बाघिन ने एक किसान को मार डाला। शनिवार को भी इस बाघिन ने एक व्यक्ति को मार डाला था, वहीं रविवार को इसके हमले से एक महिला घायल हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लगातार हो रहे नरभक्षी बाघिन के हमले की वजह इलाकाई लोगों में गुस्सा है। उत्तेजित ग्रामीण किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी ले जाने नहीं दे रहे हैं। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणालियों पर भी सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन

3 of 5
हालांकि विभाग नरभक्षी बाघिन को पकड़ने के दावे कर रहा है। बीते तीन दिन में बाघिन का ये तीसरा हमला है। अबतक बाघिन के हमलों में 2 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं एक घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

4 of 5
पिछले चार महीने में इलाके में बाघिन के हमले से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। टाइगर रिजर्व के डीएफो कैलाश प्रकाश ने बताया कि दुधवा से ट्रेंकुलाइज टीम और दो हथिनी मंगाई गई हैं। बन विभाग के कर्मचारी खूनी बाघिन की लोकेशन पता करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
60 साल के शिवनारायण नन्हें पिपरिया करम गांव मे खेत की रखवाली कर रहे थे। बाघिन उन्हें मारने के बाद जंगल मे खींच ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें