फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों के सिर चढ़कर बोल रही है कारों की दीवानगी

Tue, 07 Feb 2017 05:12 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जैगुआर
बॉलीवुड सितारों में गाड़ियों की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे भी हैं जिनका गैराज नई गाड़ियों से हमेशा अपग्रेड होता रहता है। आइए आपको कुछ ऐसे सितारों से रूबरू करवाते हैं जो अपनी गाड़ियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।
 
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की ऑडी क्यू7

2 of 6

गाड़ियो की दीवानी दीपिका नई गाड़ियों की शौकीन हैं। मौजूदा समय में उनके पास ऑडी क्यू 7, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज व ऑडी ए8 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। अपनी गाड़यों के प्रति दीवानगी को दीपिका खुलेआम जाहिर भी करती हैं। दिल्ली एनसीआर में हर दो साल में होने वाले ऑटो एक्सपो में किसी न किसी कार कंपनी के साथ दीपिका की मौजूदगी नजर आती है। 
 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की रेंज रोवर ऑटोबियोग्राफी

3 of 6
बॉलीवुड के शहंशाह ‌अमिताभ बच्चन कारों के बहुत बड़े शौकीन हैं। पिछले साल अमिताभ बच्चन ने एक नई रेंज रोवर खरीदी थी। कार कंपनी ने इस कार को अमिताभ बच्चन के चाहत के मुताबिक कस्टमाइज करके उन्हें डिलीवर किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार की डिलीवरी स्वयं लेने बिग बी अंधेरी स्थित कंपनी के शोरूम पहुंचे थे। यह गाडी 4-व्हील ड्राइव (4WD) एसयूवी है। रेंज रोवर ऑटोबियोग्राफी एलडब्‍ल्यूबी में 4.4-लीटर, V8 डीज़ल इंजन लगा है जो कि 335 बीएचपी की ताकत और 750 एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। ये एसयूवी 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज़ 6.9 सेकेंड में पकड़ लेती है। गाड़ी की टॉप स्पीड 218 किलोमीटर प्रति घंटे की है। फिलहाल बिग बी के पास रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटली कांटीनेंटल जीटी और पोर्शे केमैन एस जैसी लग्जरी व महंगी गाड़ियां हैं। 
 

प्रियंका चोपड़ा की रोल्‍स रॉयस घोस्‍ट

4 of 6
2000 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीत चुकी तथा नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रियंका चोपडा के पास कारों की एक लंबी लिस्‍ट है लेकिन उनकी सबसे फेवरेट कार है रोल्‍स रॉयस घोस्‍ट जो उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही है। इस कार को प्रियंका चोपड़ा के आवश्‍यकता के अनुसार कस्‍टमाइज किया गया है। जैसा कि सबको पता है रोल्‍स रॉयस की शुरूआत 2 करोड़ रुपये से होती है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्‍लू 7 सीरीज, पोर्शे केयनी और मर्सिडीज बेंज ई क्‍लास जैसी लग्जरी कारें भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन

जॉन अब्राहम की निसान जीटी-आर

5 of 6
निसान जीटी-आर के ब्रांड एंबेसडर जॉन अब्राहम ने बताया, कि वह भी भारत में लीजेंडरी कार के पहले ग्राहकों में से एक है। नई कार खरीदना और चलाना उनका शौक है हाल-फिलाल में जॉन लेम्बोर्गिनी गलार्डो के साथ नजर आए, जो अब तक कि उनकी मन पसंद गाड़ियो में से एक है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडी की प्रशंसक कैटरीना कैफ 

6 of 6
कैटरीना कैफ के पास मौजूदा समय में ऑडी क्यू 7 व क्यू 3 है। कैटरीना ऑडी की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें इसके अलावा कुछ ज्यादा पसंद नहीं आता। हालांकि यह बात दूसरी है कि 2016 के ऑटो एक्सपो में वो जैगुआर के लांच पर खूबसूरत ड्रेस में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें