फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल भाभी ही नहीं, ये भाभियां भी दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

Fri, 10 Mar 2017 09:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : amarujala
यूपी चुनाव में भले ही पीएम नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव और राहुल गांधी स्टार प्रचारक रहे हों, लेकिन इस बार अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव का जलवा भी कम नहीं रहा। 'भाभी' के रूप में स्टार प्रचारक के तौर पर सामने आईं डिंपल बड़े बड़े दिग्‍गजों पर भारी रहीं। उनकी रैलियों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। हालांकि डिंपल खुद चुनाव नहीं लड़ रही थीं, लेकिन उनकी रैली में जुटती भीड़ ने विरोधियों को हैरत में डाल दिया। वैसे डिंपल के अलावा भी कई भाभियां हैं, जो राजनीति में अपनी पहचान बुलंद कर रही हैं। आइए डालते हैं उन पर एक नजर।
विज्ञापन

2 of 12
अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala
1-अपर्णा यादव (लखनऊ कैन्टोमैन्ट)

इन सभी हाईप्रोफाइल चेहरों में सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं अपर्णा यादव।  26 साल की अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और राजधानी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। अपर्णा यादव बीजेपी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। अपर्णा ने अन्तरराष्ट्रीय संबंध और राजनीति में परास्नातक की डिग्री ली है। वो उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी खींची थी।
विज्ञापन

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

3 of 12
स्वाति सिंह - फोटो : amar ujala
2- स्वाति सिंह (सरोजनी नगर, लखनऊ)

स्वाति सिंह बीजेपी के पूर्व उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। उन्हीं दयाशंकर की जिन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन बाद में स्वाति ने जिस तरह बसपा नेताओं और मायावती को मुंहतोड़ जवाब दिया उसने उन्हें पार्टी में लोकप्रिय बना दिया। फिलहाल स्वाति राज्य में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हैं।

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

4 of 12
माधुरी वर्मा - फोटो : amar ujala
3- माधुरी वर्मा, ननपुरा (बहराइच)
पूर्व एमएलए दिलीप वर्मा ने अपनी पत्नी माधुरी वर्मा को बहराइच से राजनीति में उस वक्त एंट्री कराई जब वो जेल में थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2012 में बहराइच की सीट से जीत दर्ज की थी। वक्त ने करवट ली तो इस बार वे ननपुरा विधानसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

5 of 12
परमिला धर त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
4- परमिला धर त्रिपाठी (हंडिया, भदोई)
परमिलाधर त्रिपाठी बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे राकेशधर त्रिपाठी की पत्नी हैं। राकेशधर आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले महीने ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। राकेश ने 2014 लोकसभा चुनाव बीएसपी के टिकट से लड़ा लेकिन हार गए। इसके बाद उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया। परमिला धर अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। संयोग से वह अपने बेटे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं जो हंडिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

6 of 12
अलका राय - फोटो : amar ujala
5- अलका राय (मुहम्मदावाद, गाजीपुर)
अलका राय बीजेपी के टिकट पर गाजीपुर की मुहम्मदाबाद सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वो बीजेपी नेता और पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं। कृष्णानंद को कथित तौर पर 2005 में मुख्तार अंसारी गैंग ने मार डाला था। पार्टी के घोषणापत्र से अलग अलका अपने पति के नाम पर वोट मांग रही हैं। राय इस क्षेत्र के कद्दावर नेता थे।
 
विज्ञापन

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

7 of 12
संजू देवी
6- संजू देवी (टंडा, अंबेडकर नगर)
अंबेडकर टांडा सीट से संजू देवी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। संजू देवी हिंदू युवा वाहिनी के नेता रामबाबू गुप्ता की पत्नी हैं, जिनकी हत्या 2013 में क्षेत्र में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कर दी गई थी। संजू अपने पति के नाम पर चुनावी मैदान में हैं। रामबाबू काफी लोकप्रिय व्यक्तित्व थे।

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

8 of 12
पूजा पाल - फोटो : amar ujala
7- पूजा पाल (इलाहाबाद, पश्चिम)
बसपा विधायक पूजा पाल एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की वजह से उनके पति राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का आरोप बाहुबली नेता अतीक अहमद पर लगा था। इसके बाद मायावती ने पूजा को टिकट दिया और सहानभूति की लहर में वह विधायक चुनी गईं। पूजा एक बार फिर उन्हीं संवेदनाओं को भुनाने की कोशिश में हैं।
 

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

9 of 12
नीलम करवरिया - फोटो : amar ujala
8- नीलम करवरिया (मेजा, इलाहाबाद )
इलाहाबाद की मेजा सीट से बीजेपी के नेता उदयभान करवरिया के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। इसके चलते वो चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हो गए थे। नतीजतन उन्होंने पत्‍नी को चुनावी मैदान में उतार दिया। उनकी पत्नी नीलम करवरिया अब बीजेपी के टिकट पर मेजा से चुनाव लड़ रही हैं।

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

10 of 12
रूराब सईदा - फोटो : amar ujala
9- रुबाब सईदा (बहराइच )
बहराइच से मौजूदा विधायक वकर अहमद शाह की पत्नी रुबाब सईदा समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वकर अखिलेश सरकार में मंत्री थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह इस बार चुनावों में नहीं हैं। अपने पति की सीट से रूबाब इस बार चुनावी मैदान में हैं।

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

11 of 12
रानी पक्षालिका सिंह - फोटो : amar ujala
10- रानी पक्षालिका सिंह (बाह, आगरा)
रानी पक्षालिका सिंह अपने पति अरिदमन सिंह की जगह बीजेपी के टिकट पर बाह सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वो अखिलेश कैबिनेट में भी रहे हैं, लेकिन इस बार वो खुद चुनावों में नहीं उतरे और पत्नी को लड़ाने का निर्णय लिया।
 
विज्ञापन

ये 11 चर्चित भाभियां दे रही हैं बड़े-बड़े नेताओं को टक्कर

12 of 12
सरिता भदौरिया - फोटो : amar ujala
11- सरिता भदौरिया (इटावा)
सरिता भदौरिया इटावा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वो स्वर्गीय अभयवीर सिंह की पत्नी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें