गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव इस बार बेहद खास हैं। चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों को सफल बनाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए तरीको को इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। अगर ये तरीके सफल रहे तो जल्द ही पूरे भारत में इसे अपनाया जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देखे वे 5 चीजें, जो इस चुनाव में पहली बार हो रही है-
विज्ञापन
गोवा और पंजाब चुनाव है बेहद खास, 5 बातें पहली बार
2 of 6
गोवा की सभी 40 सीटों पर ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि पंजाब में 117 में से केवल पांच सीटों पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें जालंधर पश्चिम, आत्मानगर, लुधियाना पूर्व, लुधियाना उत्तर और अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट शामिल हैं।
इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम तकनीक की सहायता से अपने राज्य से दूर नौकरी कर रहे मतदाता इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से डाक मतपत्र डाउनलोड कर वोट दे सकते हैं।
विज्ञापन
गोवा और पंजाब चुनाव है बेहद खास, 5 बातें पहली बार
3 of 6
पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार ईवीएम के साथ एक और मशीन देखने को मिलेगी। मतदाता-सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रायल यानि वीवीपीएटी। वीवीपीएटी एक स्वतन्त्र सत्यापन (Independent verification) सिस्टम प्रदान करती है जिसके तहत मतदाता इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) द्वारा वोट किये जाने के बाद अपने मत की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
वीवीपीएटी इसमें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के साथ एक प्रिंटर जैसी मशीन लगाई जाती है जो वेरिफिकेशन रसीद जारी करती है जिसपर क्रमांक, नाम, प्रत्याशी का नाम एवं चुनाव चिन्ह अंकित होगा। इससे यह सत्यापित किया जा सकेगा कि मतदाता द्वारा उसकी इच्छानुसार ही मतदान दर्ज हुआ है।
गोवा और पंजाब चुनाव है बेहद खास, 5 बातें पहली बार
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ईवीएम में इस बार चुनाव निशान के साथ प्रत्याशी की तस्वीर भी लगाने की व्यवस्था की गई है। ताकि अगर एक ही नाम से अगर दो उम्मीदवार मतदान में हो तो वोटर भ्रमित न हो।
विज्ञापन
गोवा और पंजाब चुनाव है बेहद खास, 5 बातें पहली बार
5 of 6
मुख्य चुनाव आयुक्त जैदी ने बताया कि इस चुनाव में पहली बार 100 प्रतिशत वोटरों के पास वोटर आईडी कार्ड हैं।
चुनाव आयोग ने गोवा में एक नया प्रयोग किया है। हर विधानसभा इलाके में एक बूथ, महिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संचालित होगा। इस बूथ को पिंक बूथ का नाम दिया गया है। साथ ही पहली बार मतदान करने वाली महिला वोटर को गुलाबी टेडी बियर उपहार में दिया जाएगा।