गूगल ने 2015 की अपनी सर्च लिस्ट जारी कर दी है जिसमें ये बताया गया है कि हम भारतीय गूगल में किस शख्सियत को सर्च करते हैं। इसमें जो नाम सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। आप भी देखिए आखिर गूगल पर किसे सर्च करते है भारतीय..
विज्ञापन
2 of 11
sunny leone
- फोटो : getty images
1.सनी लियोनी
कभी पोर्न फिल्मों में काम कर चुकी सनी लियोनी गूगल सर्च में भारतीयों की सबसे पसंदीदा शख्सियत रहीं। 2014 और 2015 में भी वह भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली शख्सियत रहीं है।
रियलिटी शो बिग बॉस-5 में आने के पहले सनी लियोन का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि वे पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गईं।
विज्ञापन
3 of 11
salman khan
- फोटो : getty images
2. सलमान खान
इस सूची में दूसरा नाम फिल्म अभिनेता सलमान खान का है। सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन फिर भी वो इस सूची में सनी लियोन से पीछे ही रहे।
4 of 11
apj abdul kalam
- फोटो : getty images
3.एपीजे अब्दुल कलाम
भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। अपनी सादगी के कारण लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति का जुलाई 2015 में निधन हो गया।
विज्ञापन
5 of 11
katrina kaif
- फोटो : getty images
4. कैटरीना कैफ
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस सूची में चौथे स्थान पर है। कैटरीना 2015 में रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप के लेकर खासे चर्चे में थी। कैटरीना बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेत्रियों में शामिल है।
विज्ञापन
6 of 11
deepika padukone
- फोटो : getty images
5.दीपिका पादुकोण
पांचवें नंबर पर बॉलीवुड की 'मस्तानी' अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका पादुकोण विख्यात बैड्मिंटॉन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी पुत्री हैं। 2015 में ये अपनी फिल्में पीकू, तमाशा, और बाजीराव मस्तानी के कारण चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
7 of 11
shahrukh khan
- फोटो : getty images
6.शाहरुख खान
2015 में शाहरुख खान सहिष्णुता पर अपने बयान को लेकर खासे चर्चा में रहे थे। 2015 में इनकी फिल्म 'दिलवाले' रिलीज हुई थी। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर भारतीय अभिनेता हैं।
8 of 11
honey singh
- फोटो : getty images
7. यो यो हनी सिंह
पंजाबी रैप गायक और अभिनेता हनी सिंह अपने बिंदास गानों के लिए युवाओं में लोकप्रिय हैं। उनकी नई नई लुक सोशल मीडिया में चर्चा में रहती हैं, और इसकी वजह से वे गूगल सर्च पर बीते साल छठे स्थान पर रहे।
9 of 11
kajal aggrawal
- फोटो : getty images
8.काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। अधिकतर तेलगू फिल्मों में काम करने वाली काजल ने अपने अभिनय की शुरुआत एक हिन्दी फिल्म क्यों! हो गया ना... से शुरू की। जिसमें इन्होंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म 11 अगस्त 2004 को प्रदर्शित हुई थी।
10 of 11
alia bhatt
- फोटो : getty images
9.आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।2015 में उनकी फिल्म 'शानदारट रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट की क्यूटनेस के सभी दिवाने हैं।
10.नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2015 में गूगल सर्च लिस्ट में 10वों स्थान पर रहे। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी गूगल पर दूसरे सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति थे।