महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया है। जिसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। विमान में डिप्टी सीएम सवार थे। घटना से जुड़ी भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जो हादसे की गंभीरता को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
1 of 10
महाराष्ट्र प्लेन हादसे में अजित पवार का निधन
- फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
2 of 10
महाराष्ट्र में प्लेन हादसा
- फोटो : PTI
निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती आ रहे थे।
विज्ञापन
3 of 10
महाराष्ट्र में प्लेन हादसा
- फोटो : PTI
घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
4 of 10
महाराष्ट्र में प्लेन हादसा
- फोटो : ANI/PTI
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हुआ।
विज्ञापन
5 of 10
महाराष्ट्र में प्लेन हादसा
- फोटो : ANI/PTI
डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे।
विज्ञापन
6 of 10
महाराष्ट्र में प्लेन हादसा
- फोटो : ANI/PTI
विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।
विज्ञापन
7 of 10
महाराष्ट्र में प्लेन हादसा
- फोटो : ANI/PTI
अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला।
8 of 10
महाराष्ट्र में प्लेन हादसा
- फोटो : ANI
क्रैश लैंडिंग के दौरान मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा, 'मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ।
9 of 10
महाराष्ट्र में प्लेन हादसा
- फोटो : ANI/PTI
बता दें कि अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भाग लिया था।