फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने ईरान में ढका सिर, इन्हीं तस्वीरों पर हो रहा बवाल

Mon, 18 Apr 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
दो दिवसीय दौरे पर तेहरान पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि उनका देश भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए सच्चा साथी साबित होगा। वहां से सुषमा रूस की राजधानी मॉस्को के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

2 of 8
ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से हुई इस मुलाकात में जो पोशाक पहनी हुई थी, उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा।
विज्ञापन

3 of 8
ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज के पहनावे को लेकर कुछ लोग उनकी तरीफ करते नजर आए तो कुछ लोग उनकी आलोचना करने लगे।

4 of 8
ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने सुषमा स्वराज की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात की जो तस्वीर ट्वीट की है, उसमें सुषमा स्वराज एक गुलाबी रंग की शॉल से पूरी तरह ढकी हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 8
ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
पाकिस्तान के एक स्तंभकार तारेक फतह ने सुषमा स्वराज पर निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा- सुषमा जी यह शर्मनाक है। आप साड़ी पहनकर भी अपने सिर पर पल्लू रख सकती थीं।
विज्ञापन

6 of 8
ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
वहीं दूसरी ओर पत्रकार शिव अरूर ने लिखा- देखकर अच्छा लगा कि सुषमा स्वराज को ईरान में अपने आप में कोई बदलाव नहीं लाना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 8
ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
इसके अलावा 'एक हिंदू' के नाम से संचालित एक अकाउंट से भड़काऊ भाषा में लिखा गया, "सुषमा स्वराज जैसे हमारे नेता जबर्दस्ती इस्लामी पोशाक पहनाए जाने के खिलाफ बोलने से डरते हैं।"
विज्ञापन

8 of 8
ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
इस्लामी देश ईरान में महिलाओं का पर्दे में रहना आम परंपरा है। हाल ही में राष्ट्रपति रूहानी जब इटली यात्रा पर गए थे तो उनके सामने आने वाली नग्न मूर्तियों को उनके सम्मान में ढक दिया गया था। इस पर तब भी सोशल मीडिया में खूब विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें