फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द दून ग्लोबल के बच्चों ने बाल दिवस पर मनाया पिकनिक

Wed, 22 Nov 2017 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
14 नवंबर 2017 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में द दून ग्लोबल स्कूल, झांझरा के छात्रों को पिकनिक पर ले जाया गया। इस आयोजन में कक्षा एक से आठ तक लगभग 300 छात्र- छात्राएं एवं अध्यापक मालसी डियर पार्क पहुंचे। बस में सवार होकर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हुए सुबह 10 बजे सभी लोग मालसी डियर पार्क पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 4
l
बच्चों ने यात्रा के दौरान गीत गाते हुए और मस्ती करते हुए इस यात्रा को सुखद बनाया। डियर पार्क पहुंच कर बच्चों ने सबसे पहले पार्क में अंदर जाने के लिए टिकट लिया, उसके बाद पार्क में रंग-बिरंगे पौधे, पशु एवं पक्षियों को देखकर बहुत खुश हुए। सभी छात्र एवं छात्राए अध्यापकों की देख-रेख में थे, एवं पार्क में घूमकर काफी उत्साहित दिख रहे थे।   
विज्ञापन

3 of 4
अध्यापकों ने छात्रों को जानवरों के बारे में जानकारी दी। छात्र मोर, चीता, हिरण को देखकर काफी रोमांचित दिख रहे थे। डियर पार्क का सैर करने के बाद बच्चो ने टिफिन पार्टी का आनंद उठाया। छात्रों का उत्साह एवं डियर पार्क का सौंदर्य दोनों ही देखने में काफी मनोहर लग रहा था एवं एक अलग सी अनुभूति प्रदान कर रहा था ।  
विज्ञापन

4 of 4
द दून ग्लोबल स्कूल के जैसे ही कई अन्य स्कूल भी वहां पर पिकनिक मानाने के लिए आये थे । पार्क के अंदर कैंटीन में खाने-पिने का सामान साफ सुथरा था। इस ट्रिप को यादगार बनाने के लिए बच्चों के फोटो भी खींचे गए। डियर पार्क के सैर से वापस लौटने के दौरान सभी बच्चों को जूस एवं बिस्कुट भेंट स्वरुप दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें