टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृणाल पांड्या 27 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा से शादी करेंगे। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलने वाले कृणाल ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा, 'हम परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी करेंगे। उसी शाम को रिसेप्शन होगा। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैं उस लड़की के साथ शादी कर रहा हूं जो मेरी दोस्त जैसी है और मुझे समझती है।'
विज्ञापन
2 of 6
पंखुड़ी शर्मा
- फोटो : twitter
बता दें कि कृणाल पांड्या को आईपीएल-10 की खोज माना गया क्योंकि उन्होंने बल्ले व गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि, कृणाल अभी चोटिल हैं और इसी वजह से मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में बड़ौदा की तरफ से नहीं खेल रहे हैं। वो अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वैसे कृणाल ने खुद बताया कि वो अपनी लेडी लव के साथ शादी 27 दिसंबर को फाइव स्टार होटल सेंटा क्रूज में करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
कृणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा
- फोटो : twitter
एक इंटरव्यू में कृणाल ने कहा था, 'मेरा लक्ष्य अपने भाई के साथ 2019 वर्ल्ड कप में खेलना है। अगर मैं और हार्दिक एकसाथ 2019 वर्ल्ड कप खेल सके तो यह सपने के साकार होने जैसा होगा।' कृणाल अब पंखुड़ी शर्मा से शादी करेंगे। पंखुड़ी सबसे पहले उस वक्त चर्चा में आई थी, जब वह आईपीएल-10 के सीजन में विजयी ट्रॉफी के साथ नजर आई थीं।
4 of 6
कृणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा
- फोटो : twitter
पंखुड़ी की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। इसके बाद कृणाल ने कहा था कि, वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं और वक्त आने पर दोनों शादी कर लेंगे। बता दें कि आईपीएल में मुंबई की शानदार जीत में कृणाल पांड्या का अहम योगदान रहा था, इसीलिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इसके बाद क्रुणाल ने पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद पंखुड़ी ने तुरंत हां कर दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
कृणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा
- फोटो : instagram
पंखुड़ी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स की फैन हैं और आईपीएल के दौरान उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवा चुकी हैं। पंखुड़ी शर्मा फिल्म मार्केटिंग से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन पिछले एक साल से वह इस प्रोफेशन का हिस्सा नहीं हैं।
वैसे ग्लैमर के मामले में पंखुड़ी विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी से कम नहीं हैं। उनके इन्स्टाग्राम पर फोटोज लोगों को काफी पसंद आते हैं। वैसे शादी को लेकर कृणाल के पिता ने कहा, 'परिवार के सदस्य काफी खुश हैं और जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।'