water Tap
एक होटल के मालिक ने बताया कि पहले हमें अपने होटल के लिए हर रोज करीब 1,600 लीटर पानी की जरूरत पड़ती थी, लेकिन जब से हमने अपने ग्राहकों को आधा गिलास पानी देना शुरू किया है, तब से हम हर रोज करीब 50 फीसदी पानी की बचत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि होटल में आने वाले प्रति ग्राहक औसतन 100 मिलिलीटर पानी बर्बाद कर देते हैं, लेकिन अब इससे निजात मिली है।