फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक खिलाड़ियों की सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके

Mon, 14 Mar 2016 02:43 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • होटल से लेकर स्टेडियम तक त्री-स्तरीय सुरक्षा घेरा 
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यास करने पहुंची पाक टीम 
विज्ञापन
1 of 6
पाक टीम
टी-20 विश्वकप के लिए कोलकाता पहुंची पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यास किया। महानगर में जिस होटल में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ठहरी है, उस होटल और उसके बाहर की मुख्य सड़क के चप्पे-चप्पे पर बंदूकधारी जवान और कमांडो तैनात हैं।
विज्ञापन

एशियाई देशों के प्रमुखों को ही मुहैया कराई जाती रही है ऐसी त्री-स्तरीय सुरक्षा

2 of 6
कमांडो
विशेष बल, पुलिस और रैफ के जवानों ने ऐसी किलेबंदी कर रखी है कि कोई भी पाक खिलाड़ियों के आसपास भी पर नहीं मार सकता। ऐसी त्री-स्तरीय सुरक्षा आम तौर पर यहां आने वाले एशियाई देशों के प्रमुखों को ही मुहैया कराई जाती रही है।
विज्ञापन

पसंदीदा क्रिकेटरों की एक झलक देख कर ही संतोष करना पड़ा

3 of 6
पाक टीम
रविवार को ईडन गार्डन मैदान में अभ्यास करने पहुंची पाक टीम के पूरे रास्ते में यही नजारा था। टीम को सुबह अभ्यास के लिए स्टेडियम में पहुंचना था। इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से कुछ देर के लिए सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी नियंत्रित कर दी गई थी। होटल से बाहर दूर मुख्य सड़क पर और ईडन के आसपास जुटी प्रशंसकों की भीड़ को अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की एक झलक देख कर ही संतोष करना पड़ा।

किसी को ईडन के गेट तक नहीं फटकने दिया गया

4 of 6
पाक ‌क‌िक्रेटर
आमतौर पर किसी टीम के अभ्यास के दौरान दर्शकों को भी स्टेडियम में जाने की इजाजत दे दी जाती है, लेकिन पाक टीम के अभ्यास के दौरान रविवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) और मीडिया के लोगों के अलावा किसी को ईडन के गेट तक नहीं फटकने दिया गया। ईडन की गैलरियां पूरी तरह सूनी थीं।
विज्ञापन

हथियारबंद जवान ही नजर आ रहे थे

5 of 6
सुरक्षाकर्मी
भीड़ के नाम पर वहां चारों ओर खाकी वर्दी पहने हथियारबंद जवान ही नजर आ रहे थे। अभ्यास के बाद पूरी टीम को उसी सुरक्षा के साथ दोबारा होटल पहुंचा दिया गया। पाक टीम को अभी एक सप्ताह तक इसी शहर में रहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक टीम का श्रीलंका के साथ एकमात्र अभ्यास मैच

6 of 6
खिलाड़ी के साथ कोच
विधानसभा चुनावों के एलान की वजह से इसी दौरान तमाम दलों की रैलियों आदि का भी आयोजन होना है। पाक टीम को सोमवार को श्रीलंका के साथ अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेलना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें