फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

Thu, 02 Mar 2017 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत झोंक रखी है। वह लगातार रैलियां कर रही हैं। उनकी रैलियों में समर्थकों की भीड़ भी काफी आ रही है। रैलियों में लोगों को नियंत्रित करने के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। वैसे इसमें कोई अस्वाभाविक बात नहीं है, लेकिन आज हम आपको मायावती की रैलियों में होने वाले कुछ ऐसे खास इंतजामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। मायावती के मंच के बारे में ये हैरान करने वाले खुलासे एबीपी न्यूज चैनल ने किए हैं। रोचक तथ्य आगे की स्लाइड में....
विज्ञापन

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

2 of 9
मायावती के मंच की खास बात है इसकी थीम। बहुजन समाज पार्टी का थीम कलर नीला है। यह आपको भी पता है। पार्टी के बैनरों-पोस्टरों आदि में यह खूब दिखाई भी देता है, लेकिन उनके मंच की थीम वैसी नहीं है। माया का मंच अंदर से सफेदी से ऐसा सराबोर होता है कि मेज-कुर्सियों-सोफे और यहां तक की मेज पर रखे पेन तक का रंग भक सफेद होता है। सफेद रंग शांति और सफाई का सूचक होता है, शायद इसी उद्देश्य से माया का मंच सफेदी में नहाया होता है।
विज्ञापन

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

3 of 9
एबीपी न्यूज के संवाददाता उमेश पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक मायावती के मंच के ही बगल में एक व्हाइट हाउस भी तैयार किया जाता है। नाम के मुताबिक यह सफेग होता है और इसे खास रिफ्रेशमेंट या फ्रैश होने के लिए बनाया जाता है। जलपान, आराम करने आदि की व्यवस्था का इसमें उचित खयाल रखा जाता है। खास बात यह है माया का व्हाइट हाउस ब्लैक कैट कमांडो की मौजूदगी में ही होता है। पूरी तरह से वातानुकूलित व्हाइट हाउस तभी खुलता है जब मायावती इसमें आती है। कुछ लोगों के बैठने की सुविधा भी इसमें होती है।

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

4 of 9
- फोटो : AmarUjala
चलिए, व्हाइट हाउस से फिर मंच पर आते हैं। मायावती मंच के जिस हिस्से से जनता को संबोधित करती हैं, वहीं ऊपर दो एसी लगे होते हैं, ताकि बाहर की गर्मी उन्हें न सताए। मंच पर यह खयाल रखा जाता है कि भीड़ कम ही रहे। जो उम्मीदवार माया के मंच को साझा करते हैं उनके लिए बैठने की व्यवस्था पीछे की तरफ की जाती है। आगे माया का सफेद सोफा होता है। खास बात यह है कि माया के मंच पर हर नेता को जूते उतारकर ही आने की इजाजत होती है।
विज्ञापन

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

5 of 9
- फोटो : amar ujala
मंच पर यह भी खयाल रखा जाता है कि जिस उम्मीदवार की जगह जहां तय की गई है, वह उसी जगह बैठे। अनुशासन इतना होता है कि मंच पर आसीन कोई भी नेता आपस में बेवजह मुंह नहीं खोल सकता है। यह भी नियम है कि जिस उम्मीदवार या नेता को माया का आशीर्वाद चाहिए या परिचय देना होता है, वह दूर से ही, तकरीबन दो हाथ के फासले से उनसे मुखातिब होता है।
विज्ञापन

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

6 of 9
- फोटो : amar ujala
माया के मंच ही नहीं, उसके आसपास की भी थीम तय की जाती है। मंच के आगे D आकार की जगह खाली छोड़ी जाती है। यह मंच की सुरक्षा के लिए एक प्रकार की नाकेबंदी होती है। मीडिया को भी इसके पीछे ही बैठने या अपने कैमरे सेट करने की इजाजत होती है।
विज्ञापन

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

7 of 9
- फोटो : AmarUjala
खास बात यह भी है कि माया की रैली में महिलाओं को ही आगे बैठने की इजाजत होती है। पुरुषों को इसके बाद खड़े होने या बैठने के लिए जगह दी जाती है।

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

8 of 9
रैली प्रांगण में दलित साहित्य संबंधित दुकानें भी लगाई जाती हैं, इनमें किताबों के अलावा बसपा की प्रचार सामग्री और कांशीराम, भीमराव अंबेडकर आदि दलित नेताओं की तस्वीरें भी मिलती हैं।
विज्ञापन

मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य

9 of 9
मायावती के मंच पर दो माइक होते हैं। लेकिन खास बात यह है कि जिस माइक से वह जनता को संबोधित करती हैं, उसका इस्तेमाल केवल वे ही कर सकती हैं। ठीक बगल में दूसरे माइक से पार्टी के लिए नारेबाजी आदि कराई जाती है। कह सकते हैं कि यहां मंच पर माया के लिए एक माइक आरक्षित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें