एक फोटो एक हजार शब्दों के बराबर होता है। शब्दों से ज्यादा ताकत फोटो में होती है। यह लोगों के दिलो-दिमाग में अपना जगह बना लेता है। जिसे जल्दी भूला पाना मुमकिन नहीं होता। साल के आखिरी दिन पीएम मोदी ने कुछ ऐसे ही फोटो शेयर किए हैं जो बेहद ही आकर्षक और लाजवाब है।
साल 2021 खट्टे-मीठे यादों के साथ कुछ पलों में अलविदा कहने वाला है। शनिवार को सूर्य की नई किरणों के साथ नए साल का आगाज हो जाएगा। इन सबके बीच साल 2021 की कुछ यादें ऐसी है जो हमें अपनी ओर आकर्षित करती रहेंगी। इन्हीं यादों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ फोटो शेयर किए हैं जिसे हम सभी को देखना चाहिए। आइए पीएम मोदी की कुछ चुनिंदा फोटोज आपके सामने रखते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
बच्चों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दफ्तर में बच्चों के साथ बातचीत करने के दौरान उनकी किताबें भी देखी।
विज्ञापन
वाराणसी में दिव्यांग से मिलते पीएम मोदी
3 of 11
वाराणसी में दिव्यांग से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी जहां भी जाते हैं लोग उनके मुरीद बन जाते हैं, लेकिन फिर भी वह लोगों से मिलना नहीं छोड़ते। वहीं, अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम ने एक दिव्यांग लड़की से मुलाकात कर सबका दिल जीत लिया।
बुजुर्ग महिलाओं से मिले पीएम
4 of 11
बुजुर्ग महिलाओं से मिले पीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
वाराणसी में पीएम मोदी ने बुजुर्ग महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी को तिलक लगाते संत
5 of 11
राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी को तिलक लगाते संत
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान एक संत ने पीएम मोदी के माथे पर तिलक लगाया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री और एनएसए से बात करते पीएम मोदी
6 of 11
विदेश मंत्री और एनएसए से बात करते पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से बात करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
अपने आवास पर देर रात मीटिंग करते पीएम मोदी
7 of 11
मीटिंग करते पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी की पहचान ज्यादा देर तक काम करने की भी। पीएम मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग पर अधिकारियों के साथ देर रात तक बैठक भी करते हैं। पीएम मोदी ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीएम देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
सेना के साथ दिवाली मनाते पीएम मोदी
8 of 11
सेना के साथ पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर दिवाली सेना के साथ मनाते हैं। साल 2021 में भी उन्होंने दिवाली सेना के जवानों के बीच मनाई और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी भारतीय महिला हॉकी टीम से अपने आवास पर मुलाकात की और टोक्यो ऑलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
105 साल की महिला से पीएम मोदी ने लिया आशीर्वाद
10 of 11
पीएम मोदी ने लिया आशीर्वाद
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर कोयंबटूर की है जहां वह 105 साल की किसान और पद्मश्री से सम्मानित पप्पाम्मल जी के आगे सिर झुकाकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
वेटिकन में पोप से मुलाकात करते पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्तूबर 2021 में पीएम मोदी ने वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।