हिमाचल विस क्षेत्र सिराज के थाची में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर की चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन
2 of 4
स्मृति ईरानी
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा सरकार से निरंतर उठता जा रहा है। प्रदेश में गुड़िया और वनरक्षक होशियार सिंह की हत्या सरकार की नाकामियों और प्रशासनिक खामियों को दर्शाती है।
विज्ञापन
3 of 4
स्मृति ईरानी
- फोटो : PTI
स्मृति ईरानी ने कहा कि सूबे में सीएम वीरभद्र सिंह के नाम की उद्घाटन पट्टिकाएं तक टूट गई हैं। जिन कामों के लिए पट्टिकाएं लगाई थीं, वह पूरे नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का विरोध करने वाले ये भूल जाते है कि नोटबंदी से 30 हजार करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा गया।
स्मृति ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कुछ दिन की मेहमान है। हिमाचल में भाजपा के सत्ता में आते ही सूबे के गांव-गांव में केंद्र की मदद से विकास को गति दी जाएगी। वीरभद्र सिंह से हिमाचल की जनता का मोह भंग हो गया है।