टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का परिणाम मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में होने वाले तीसरे व अंतिम मैच में निकलेगा। मेजबान टीम ने पहला मैच 53 रन से जबकि कीवी टीम ने दूसरा मुकाबला 40 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की। तीसरे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन केसीए ने मैच होने की संभावना जताई है। टीम इंडिया के पास टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कीवियों को हराने का सुनहरा मौका है। ऐसे में कोहली अंतिम मैच में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकते हैं, चलिए गौर करते है, कौन है वो:
विज्ञापन
ओपनर्स - रोहित शर्मा और शिखर धवन
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
पहले मैच में क्रमशः 80-80 रन की पारी खेलने वाले रोहित और शिखर दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। 'हिटमैन' जहां 5 रन बनाकर आउट हुए तो 'गब्बर' महज एक रन बना पाए। दोनों बोल्ट का शिकार बने थे। रोहित-शिखर का इरादा पहले मैच के समान तिरुवनंतपुरम में भी टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाने का होगा।
विज्ञापन
मिडिल ऑर्डर - विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और दिनेश कार्तिक
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
कप्तान विराट कोहली का तीसरे नंबर पर खेलना तय है क्योंकि वो बल्लेबाजी में गहराई प्रदान करते हैं। वहीं चौथे क्रम पर युवा श्रेयस अय्यर को बरकरार रखा जा सकता है। अय्यर ने दूसरे मैच में अपनी प्रतिभा दिखाई थी, ऐसे में कोहली उन्हें एक मौका और देने का जोखिम उठा सकते हैं। एमएस धोनी पर लगातार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का दबाव बन रहा है, ऐसे में उनकी जगह दिनेश कार्तिक को मौका मिल सकता है। वैसे ऐसा मुश्किल है कि धोनी अपनी टीम के मेंटर को बदले।
पिच हिटर्स - हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
हार्दिक पांड्या पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं। उन्हें दोनों बार इश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया। मगर गेंद को स्टैंड्स में भेजने में माहिर पांड्या तीसरे मुकाबले में अपने आप को साबित करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। उनके बाद भुवनेश्वर कुमार तकनीकी रूप से टीम इंडिया को बल्लेबाजी में सहायता दे सकते हैं। उनकी गेंदबाजी से तो वैसे भी कीवी बल्लेबाज खौफ खाए हुए हैं और वो टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
स्पिनर्स
5 of 6
d
- फोटो : espncricinfo
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल का खेलना लगभग तय है। हालांकि, कोहली एक बार को अक्षर पर कुलदीप को भी तरजीह दे सकते हैं। मगर अक्षर बड़े शॉट्स भी लगाते हैं तो उन्हें ही बरकरार रखा जा सकता है। अक्षर ने दो मैचों में दो विकेट लिए हैं जबकि चहल ने तीन विकेट चटकाए हैं। चहल की खासियत यह है कि वो किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं। कोहली निर्णायक मैच में अपने स्पिनरों पर निर्भर रहेंगे।
टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार-जसप्रीत बुमराह का तेज गेंदबाजी में अभी कोई विकल्प नहीं है। सिराज युवा हैं जो इन दोनों की निगरानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। सिराज का डेब्यू भले ही अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन वो दमदार वापसी कर सकते हैं। बुमराह और भुवी शानदार लय में है। कप्तान कोहली को उम्मीद होगी कि वो शुरुआती ओवरों में दोनों मिलकर टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा सफलताएं दिलाएं।
नोट- अनुमानों के आईने और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के आधार पर हमने मैच के लिए यह अंतिम एकादश बताई है। वैसे टीम के 11 खिलाड़ियों को कप्तान और टीम प्रबंधन मैच शुरू होने के कुछ देर पहले ही तय करते हैं।