2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 70 सालों बाद पहली बार आजादी के बाद पैदा हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री बना है। ये इस बात का द्योतक है कि देश की राजनीतिक और सामाजिक स्थितियां बदल गई है और एक नई लकीर खींची जाएगी। प्रधानमंत्री का यह बयान एक तरफ है और दूसरी ओर आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का व्यक्तित्व है। 14 नवंबर 1889 को पैदा हुए पंडित नेहरू राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत लोकप्रिय थे और उनके जैसी लोकप्रियता बहुत कम लोगों को हासिल हुई। हालांकि इस मामले में मोदी को भी काफी लोकप्रियता हासिल है।
मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी ने पद संभालने के बाद भले ही एक अलग लकीर खींचने की कोशिश की हो, लेकिन ऐसा बहुत कुछ है जो पंडित जवाहर लाल नेहरू और नरेंद्र मोदी को एक धागे से जोड़ देता है। पढ़िए पंडित जवाहर लाल नेहरू और नरेंद्र मोदी के बीच जुड़ते इस अनजाने कनेक्शन के बारे में..
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : Getty Images
बच्चों के साथ दोनों का लगाव
पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे प्यार से 'चाचा' कहते थे। यह बच्चों के बीच उनकी लोकप्रियता को बताता है। पंडित नेहरू जब पहली बार सोवियत संघ के दौरे पर गए, तो मास्को की सड़कों पर हजारों बच्चे उनके स्वागत में खड़े थे।
विज्ञापन
3 of 8
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Social Media
PM मोदी का बच्चों से लगाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बच्चों से बहुत लगाव है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर एक बच्चे के साथ उनकी हंसी ठिठोली की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
4 of 8
- फोटो : ANI
मैं हूं आपका प्रधानसेवक
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद लालकिले से अपने पहले संबोधन में स्वयं को जनता का प्रधानसेवक बताया था। उनके इस बयान की चौरतफा चर्चा हुई। इसके बाद कांग्रेस की ओर प्रतिक्रिया आई और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पंडित नेहरू ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नहीं प्रथमसेवक के रूप में जाना जाए।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : Social Media
बांघों के साथ खेलना
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह पिजड़े में बंद बाघ की तस्वीर ले रहे थे, इसके बाद एक और तस्वीर निकल कर आई जिसमें पंडित नेहरू शावकों के साथ खुले में खेल रहे हैं। इस तरह बाघ के साथ दोनों नेताओं का कनेक्शन जुड़ता है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : Getty Images
जैकेट
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और नरेंद्र मोदी के बीच यह जैकेट भी एक कड़ी है। पहले लोग इसे नेहरू जैकेट के नाम से जानते थे और अब इसे मोदी जैकेट के नाम से जाना जाने लगा है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : Social Media
योगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खूब प्रचारित किया है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू भी योग में सिद्धहस्त थे। ये तस्वीर उसकी बानगी है।
बंद गले का कोट
मोदी सूट को तो आप भूले नहीं होंगे, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंद गले का यह सूट काफी पॉपुलर हुआ था। दूसरी ओर पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीरों को पलटे, तो आप पाएंगे कि देश के पहले प्रधानमंत्री को भी बंद गले के सूट से खासा लगाव था।