क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वक्त वक्त पर इस खेल की परिभाषा बदली है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाज, विकेट कीपिंग के अलावा फिटनेस से भी क्रिकेट को नए आयाम दिए हैं।
विज्ञापन
एक खिलाड़ी जिसने 21वीं सदी में बदल दी क्रिकेट की परिभाषा
2 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : ESPN
इन्हीं में एक नाम है ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का, जो क्रिकेट को एक नए आयाम पर लेकर गए। गिलक्रिस्ट उन चुनिंदा कंगारू खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो अपनी शालीनता और खेल भावना के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
एक खिलाड़ी जिसने 21वीं सदी में बदल दी क्रिकेट की परिभाषा
3 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : ESPN
14 नवंबर 1971 को जन्मे एडम गिलक्रिस्ट आज 45 साल के हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ की माने तो बाएं हाथ के खिलाड़ी गिलक्रिस्ट 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के रुख को पूरी तरह बदल दिया।
एक खिलाड़ी जिसने 21वीं सदी में बदल दी क्रिकेट की परिभाषा
4 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : ESPN
वॉ का कहना है कि वो खुशकिस्मत हैं कि उन्हें गिलक्रिस्ट का कप्तान बनने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि गिलक्रिस्ट ने विकेटकीपर्स को एक बेहतर बल्लेबाज बनने के लिए प्रेरित किया। बिना कीपर कोई टीम नहीं खेल सकती और यदि एक कीपर गिलक्रिस्ट जैसा बल्लेबाज हो, तो टीम के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
एक खिलाड़ी जिसने 21वीं सदी में बदल दी क्रिकेट की परिभाषा
5 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : getty
गिलक्रिस्ट ने 1999 में टेस्ट में डेब्यू किया और लगातार 96 टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया। अपने टेस्ट करियर में गिली ने 47.60 की औसत से 5,570 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 204 का है।
विज्ञापन
एक खिलाड़ी जिसने 21वीं सदी में बदल दी क्रिकेट की परिभाषा
6 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : ESPN
वहीं वनडे में गिलक्रिस्ट ने 287 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 9,619 रन बनाए। 16 शतक और 55 अर्धशतक से सजे अपने वनडे करियर में गिली की औसत 35.89 की थी। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 172 का था।
विज्ञापन
एक खिलाड़ी जिसने 21वीं सदी में बदल दी क्रिकेट की परिभाषा
7 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : ESPN
बतौर विकेटकीपर गिलक्रिस्ट अपने दौर के सबसे सफल कीपर थे। विकेट के पीछे उन्होंने पूरे करियर में 396 मैच खेले और 813 कैच और 92 स्टंपिंग्स समेत 905 शिकार किए। प्रति पारी शिकार करने के मामले में गिलक्रिस्ट टॉप पर हैं। वो हर पारी में 1.86 की औसत से शिकार करते हैं।
एक खिलाड़ी जिसने 21वीं सदी में बदल दी क्रिकेट की परिभाषा
8 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : BCCI
गिलक्रिस्ट ने अपने टी-20 करियर में सिर्फ एक ही बॉल डाली है, जिसपर उन्होंने विकेट लिया है। 2013 के आईपीएल- 6 के दौरान गिलक्रिस्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह को बॉल डाली और वो मिड ऑन पर लपक लिए गए। यह बड़े लेवल पर उनकी इकलौती गेंद और इकलौती विकेट है।