फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R-Day: शिवराज बोले- सीधे किसानों से उत्पाद बिकवाने की योजना बना रही सरकार, बिचौलियों की भूमिका सीमित करेंगे

Mon, 27 Jan 2025 07:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पूसा परिसर में गणतंत्र दिवस परेड के बाद लगभग 400 किसानों के साथ बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि 'खेत से उपभोक्ता तक' मॉडल से किसानों को अधिकतम लाभ मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को राहत दिलाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि सरकार किसानों को अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं को बेचने की अनुमति देने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका कम हो जाएगी। पूसा परिसर में गणतंत्र दिवस परेड के बाद लगभग 400 किसानों के साथ बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि 'खेत से उपभोक्ता तक' मॉडल से किसानों को अधिकतम लाभ मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान इसकी आत्मा हैं। किसानों के बिना भारत समृद्ध नहीं हो सकता। हालांकि, कृषि राज्य का विषय है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों को व्यापक सहायता प्रदान करेगी।'
विज्ञापन

3 of 6
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : एएनआई (फाइल)
शिवराज ने कहा, 'भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कृषि क्षेत्र और किसानों का योगदान अहम भूमिका निभाएगा। केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी आपका सहयोग करेंगी।'

4 of 6
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एक्स/शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद, प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों को बढ़ावा देने, कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने, प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने सहित सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
R-Day - फोटो : PTI
यह बातचीत एक कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसमें 400 प्रगतिशील किसानों और योजना लाभार्थियों को उनके जीवनसाथियों के साथ कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : PTI
अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा
इस बीच शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। ‘शीश महल’ का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि आप प्रमुख ने किसी भी सरकारी लाभ को न लेने का संकल्प लिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने महल बनवा लिया और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को केंद्रीय योजनाओं के लाभ से दूर रखा।

मुंडका निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल की तुलना एक ऐसे शिकारी से की जो अपने शिकार के लिए जाल बिछाता है। उन्होंने लोगों को केजरीवाल के ‘झूठे वादों’ के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि मैं आपसे निवेदन करने आया हूं। इस धोखेबाज के धोखे में फिर से मत आ जाना। ये बड़ा कलाकार है, नटवरलाल है..।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें