एट होम सेरेमनी में, इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक, सैन्य एवं पुलिस अधिकारी तथा राजनयिक शामिल हुए।
गणतंत्र दिवस की संध्या पर रविवार को एट होम सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों की मेजबानी की। इस दौरान मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधता पर भी केंद्रित रहा।
विज्ञापन
2 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
एट होम सेरेमनी में, इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक, सैन्य एवं पुलिस अधिकारी तथा राजनयिक शामिल हुए। यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित दूसरा 'एट होम' कार्यक्रम था।
विज्ञापन
3 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधियों ने किया मेहमानों का स्वागत
मेहमानों का स्वागत पांच दक्षिणी राज्यों- तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के एक-एक प्रतिनिधि ने अपनी मातृभाषा में किया, जो उस क्षेत्र की वेशभूषा में थे। इन राज्यों के संगीतकारों ने संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं।
4 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
विशेष आमंत्रितों में 'ड्रोन दीदी' समेत ये रहे शामिल
समारोह में विशेष आमंत्रितों में, 'ड्रोन दीदी', प्राकृतिक खेती करने वाले किसान और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वाली महिलाएं और 'दिव्यांग' शामिल थे। दिव्यांगजनों के लिए यह समारोह अधिक समावेशी था, जिसमें उनकी सहायता करने वाले लोग भी शामिल थे। मेहमानों में स्टार्ट-अप संस्थापक और विभिन्न व्यवसायों से प्रतिष्ठित व्यक्ति भी शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
ये दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए
'हाई टी' व्यंजन सूची में गोंगुरा अचार भरवां कुझी पनियारम (सोरेल लीफ अचार के साथ तला हुआ और खमीर वाला चावल का एक व्यंजन), आंध्र मिनी-प्याज समोसा, टमाटर मूंगफली की चटनी, करुवेप्पिलई पोडी घी मिनी रागी इडली शामिल थे।
विज्ञापन
6 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
दक्षिण भारतीय व्यजनों में ये भी शामिल
इसके अलावा, उडुपी उद्दीना वड़ा (कुरकुरे डोनट के आकार के दाल के पकौड़े), पोडी के साथ मिनी मसाला उत्तपम, कोंडाकदलाई सुंडल (मसालों के साथ चने), मुरुक्कू, केले के चिप्स और साबूदाना चिप्स भी परोसे गए।
विज्ञापन
7 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
समारोह में ये मिठाइयां परोसी गईं
मिठाई के रूप में रवा केसरी (सूजी, घी, चीनी और केसर से बना मीठा व्यंजन), परिप्पु प्रदमन (ताड़ के गुड़ के साथ दाल नारियल के दूध का हलवा), मैसूर पाक, सूखे मेवे का पुथारेकालू और रागी लड्डू शामिल थे।
8 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
पेय पदार्थों में ये रहे शामिल
इसके अलावा, पेय पदार्थों में हरी सब्जियों का जूस, संतरे का जूस, नारियल पानी, इलाइची चाय, फिल्टर कॉफी नीलगिरी और ग्रीन टी भी परोसे गए।
9 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम सेरेमनी में एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भी दक्षिण भारतीय खाने का लुत्फ उठाया।
10 of 11
एट होम सेरेमनी
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम सेरेमनी में दक्षिण भारतीय खाने का लुत्फ उठाते आमंत्रित मेहमान।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम सेरेमनी में परोसा गया जायकेदार व्यंजन। इस समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी शामिल हुए।