फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर साड़ी ट्रेंडिंग में प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल, शेयर की शादी की तस्वीर

Wed, 17 Jul 2019 11:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से साड़ी ट्रेंड कर रही है। कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी और पुलिस ऑफिसर अपनी साड़ी वाली फोटो को #SareeTwitter के साथ ट्विटर पर शेयर कर रही हैं। इस ट्रेंड में अब एक नया नाम और जुड़ गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साड़ी में अपनी एक फोटो बुधवार की सुबह ट्विटर पर शेयर की। खास बात ये है कि उनकी ये फोटो 12 साल पुरानी है। ये फोटो उनकी शादी के दिन की है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ’22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर’। इसे उन्होंने #SareeTwitter के साथ ट्वीट किया। बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी। 
 




 

4 of 7
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहती हैं। वो सोशल नीडिया से लगातार सरकार पर निशाना साधती रही हैं। किसी मुद्दे पर ट्वीट करना हो या फिर त्योहारों पर आम लोगों को बधाई देना, प्रियंका हर बार ट्वीटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका चतुर्वेदी
कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी ने भी अपनी कुछ साड़ी वाली तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं। प्रियंका ने लिखा कि साड़ी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है तो मैं कैसे इस हैशटैग के साथ ट्वीट करने से चूक सकती हूं।
 




 
विज्ञापन

6 of 7
रागिनी नायक (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने भी अपनी साड़ी वाली कई तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा कि मुझे ये सबसे सुंदर पोशाक पहनना बेहद पसंद है। 
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
#KurtaTwitter - फोटो : Social Media
ट्विटर पर पिछले दो दिनों में कई फिल्मी हस्तियों, नेता, अधिकारी और पुलिस ऑफिसरों ने साड़ी में अपनी फोटो साझा कीं। इसके जवाब में पुरुषों ने भी ट्विटर पर #KurtaTwitter चलाया।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें