फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samajwadi Party: चर्चा में अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह की ये तस्वीर, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Mon, 17 Oct 2022 02:44 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से पूरा यादव परिवार एकजुट दिख रहा है। आज वायरल हो रहीं तस्वीरों को लेकर अब कई तरह के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। आइए समझते हैं...
विज्ञापन
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर प्राइवेट जेट से हरिद्वार पहुंचे। अखिलेश के साथ यादव परिवार के कई सदस्य भी थे। इस बीच, एक तस्वीर सामने आई। प्राइवेट जेट में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। शिवपाल और अखिलेश आमने-सामने बैठे हैं। 

इसके पहले एयरपोर्ट पर भी अखिलेश और शिवपाल एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आए। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से पूरा यादव परिवार एकजुट दिख रहा है। इन तस्वीरों को लेकर अब कई तरह के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। आइए समझते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 7
यही वो तस्वीर है, जिसकी चर्चा हो रही है। इसमें एक प्राइवेट जेट से अखिलेश-शिवपाल एकसाथ हरिद्वार जा रह - फोटो : अमर उजाला
क्या फिर दूर होंगे सारे गिले-शिकवे?
इसके लिए लंबे समय से खुद मुलायम सिंह यादव कोशिश कर रहे थे। कई बार उन्होंने अखिलेश और शिवपाल के बीच समझौता भी कराया, लेकिन बाद में विवाद बढ़ता ही गया। फिर एक समय ऐसा आया जब शिवपाल ने अपनी अलग राह ही पकड़ ली। उन्होंने नई पार्टी बना ली और सपा से रिश्ता खत्म कर लिया। हालांकि, अभी भी वह जसवंतनगर से सपा के विधायक हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के साथ अपर्णा यादव और उनकी बेटी। - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल की तरफ ही पार्टी के कुछ अन्य सदस्यों ने भी अलग रास्ता अपना लिया। यहां तक की मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भी भाजपा में शामिल हो गईं। अब मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा परिवार फिर से एकजुट हुआ है। शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव एक-दूसरे को ढांढस बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 

4 of 7
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले ही एक और वीडियो सामने आया था। इसमें अखिलेश यादव और शिवपाल एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अखिलेश अपने सैफई स्थित आवास पर हैं। उनके साथ रामगोपाल यादव भी हैं। इस बीच, सामने से चाचा शिवपाल सिंह यादव भी आते हैं और अखिलेश के पास जाकर कुछ इशारा करते हैं। इसके बाद अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव आपस में कुछ बात करने लगते हैं। इसके कुछ देर बाद तीनों कार्यकर्ताओं से मिलने लगते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश में शिवपाल को दिखता है नेताजी का अक्स 
यादव परिवार के एकजुट होने को लेकर मीडिया ने शिवपाल सिंह यादव से सवाल भी पूछा। इस पर उन्होंने कहा, 'नेताजी का अक्स अखिलेश यादव में दिखाई पड़ता है।' दूसरा सवाल जब मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर हुआ तो उन्होंने कहा, 'अभी हम उस स्थिति में नहीं हैं। मुझे क्या करना है या क्या नहीं करना है। ये सब बातें तो जब मौका आएगा तो की जाएंगी। इसलिए इस समय कोई फैसले की बात नहीं है। देखिए क्या जिम्मेदारी मिलती है, क्या करना है।' 
 
विज्ञापन

6 of 7
मुलायम के निधन पर शोक जताने पहुंचे पप्पू यादव के साथ अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
तो क्या वाकई एकजुट हो जाएंगे अखिलेश-शिवपाल?
इसको लेकर हमने राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा,'पिता के निधन के बाद अखिलेश में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। वह चाचा शिवपाल सिंह यादव से कई मुद्दों पर सलाह लेते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में अगर दोनों तरफ से नरमी हुई तो मुलायम सिंह यादव का एकजुट परिवार का सपना पूरा हो सकता है। शिवपाल के आने से न परिवार ही नहीं, बल्कि पार्टी में भी एकजुटता आ सकती है।'

 
विज्ञापन

7 of 7
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रो. सिंह आगे कहते हैं, 'अखिलेश में मुलायम के अक्स होने की बात कहकर शिवपाल इस ओर इशारा भी कर चुके हैं। ऐसे में अगर फिर से शिवपाल सिंह यादव सपा में आ जाते हैं तो ये ताज्जुब की बात नहीं होगी। हालांकि, तब भी उन्हें अपने पद और सम्मान को लेकर फिक्र रहेगी।'
विज्ञापन
Next