फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग, खाने में करते हैं इस्तेमाल, जानिए क्या है मान्यता

Mon, 17 Oct 2022 12:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: दुनिया के देशों में अलग-अलग मान्यताओं का पालन किया जाता है। दुनिया में लोगों के खानपान में सबसे अधिक भिन्नता नजर आती है। एक देश में लोग जिस चीज को खाना पसंद नहीं करते हैं, तो वहीं दूसरे देश में लोग उसे खाना बेहद पसंद करते हैं। कई देशों में लोगों का खानपान बेहद अजीबोगरीब होता जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताएंगे जहां के लोगों का खानपान बेहद विचित्र है। यहां पर एक डिश ऐसी है जिसे देवताओं का भोजन बताया जाता है। इस भोजन के बारे में आप जानकर नाक मुंह सिकोड़ने लगेंगे। दरअसल मैक्सिको सिटी में लोग कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन बताते हैं और इसको खाते हैं। इस पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की मान्यता क्या है? 
विज्ञापन

2 of 5
कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग - फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको सिटी से कुछ दूरी पर एक तालाब स्थित है जिसका नाम लेक टेक्सकोको है। इस तालाब में अलग-अलग तरह के जीव रहते हैं और इसमें पानी वाली मक्खी भी पाई जाती है, लेकिन लोग समझते हैं कि यह एक मच्छर है। यहां पर इस मक्खी के अंडे को लोग खाते हैं। 

Alien News: इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस, इंसानों से करेंगे बात, टाइम ट्रैवलर ने किया हैरान करने वाला दावा
विज्ञापन

3 of 5
कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग - फोटो : iStock

इस मक्खी के अंडे को आहुआट्ले कहा जाता है। मटर के दानों से भी अंडे छोटे होते हैं और यहां इन्हें देवताओं को भोजन कहा जाता है। आहुआट्ले का मतलब होता है खुशी का बीज। मैक्सिको में एजटेक साम्राज्य के समय (14-15वीं शताब्दी) से लोग इसको खाते आ रहे हैं। 

4 of 5
कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग - फोटो : iStock

इस समय बेहद कम मछुआरे जीव के अंडे को हार्वेस्ट करते हैं। अंडों को इकट्ठा करने के लिए किसान पानी की सतह के नीचे एक बड़ी जाली को बांध देते हैं और इसी पर मक्खियां अंडे देती हैं जिसके बाद इसे इकट्ठा कर लिया जाता है और धूप में सुखाया जाता है। इससे बनने वाली डिश को बनाने के लिए मैदे और तेल का इस्तेमाल किया जाता है। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे कुत्ते को 15 सेकेंड में खोज लेंगे आप? अगर हिम्मत है तो खोजकर दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग - फोटो : iStock
हालांकि अब मैक्सिको सिटी के कई रेस्टोरेंट इस डिश को नहीं बनाते हैं, क्योंकि अब युवा इसको कम खाना पसंद करते हैं। कई लोगों को तो अब इस डिश के बारे में जानकारी भी नहीं है। आहुआट्ले अंडे की कीमत काफी अधिक होती है। साल 2019 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1600 रुपये में अंडे का एक छोटा जार मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें