फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वोटिंग के बाद समाजवादी कुनबे के डायलॉग

Sun, 19 Feb 2017 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
समाजवादी पार्टी
तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर दिग्गजों के बीच मुकाबला है। इन सीटों को सपा का गढ़ माना जाता है। अपने गढ़ में समाजवादी कुनबे ने भी वोट डाला। सभी ने सपा की जीत का दावा किया। जानिए किस समाजवादी ने वोट के बाद क्या कहा। 
विज्ञापन

2 of 6
साधना गुप्ता यादव
साधना गुप्ता यादव 
पति मुलायम सिंह यादव के साथ वोट डालने पहुंची साधना गुप्ता यादव ने कहा कि सपा की जीत होगी। वहीं, जब उनसे अखिलेश और प्रतीक यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें हैं, कोई अखिलेश को सौतेला कहता है तो मुझे बुरा लगता है, हम में सौतेलापन नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह
मुलायम सिंह यादव पत्नी साधना और बहु अपर्णा यादव के साथ वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अकेले समाजवादी पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपाल की भी भारी बहुमत से जीत होगी। मुलायम ने कहा कि अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और शिवपाल यादव कैबिनेट मंत्री। 

4 of 6
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
वोट के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की जीत का दावा किया। अखिलेश ने कहा कि यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर सपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। पहले दो चरणों की तरह तीसरे चरण में भी सपा आगे है। 
विज्ञापन

5 of 6
डिंपल यादव
डिंपल यादव
डिंपल यादव अकेले वोट डालने पहुंची थी। वोट डालने के बाद डिंपल यादव ने कहा कि सपा के बारे में हर ओर से पॉजिटिव रिपोर्ट्स उन्हें मिल रही हैं। उन्हें विश्वास है कि सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीक यादव
प्रतीक यादव
करोड़ों की लैंबरगिनी के लिए चुनावी माहौल गरमाने वाले मुलायम के बेटे प्रतीक यादव ने लखनऊ में वोट डालने के बाद कहा कि पार्टी में कोई विरोधाभास नहीं हैं। प्रतीक ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें