यूपी चुनाव 2017: बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पहुंची वोट डालने
Sun, 19 Feb 2017 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में वोट डालने के बाद कहा हम पहले 2 चरणों में आगे थे और मुझे विश्वास है कि हम तीसरे चरण में भी आगे रहेंगे।
उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने लखनऊ में अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।
मायावती ने लखनऊ की बूथ संख्या 251 मे वोट डाला।
हरदोई से सपा उम्मीदवार नितिन अग्रवाल बूथ संख्या 198 में ईवीएम मशीन के सामने इंतजार करते हुए।
भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र में जीत का दावा करते हुए वोट डाला।
लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी शेरवुड एकेडमी में मतदान केंद्र में वोट डालते हुए।
लखनऊ में वोट डालने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा केवल स्पष्ट बहुमत से ही नहीं भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से जीतेगी।
कानपुर में बूथ नम्बर 111 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने वोट डाला।