फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण शिकार: सलमान खान के वकील ने जमानत के लिए कोर्ट में दी ये 5 दलीलें

Fri, 06 Apr 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
काला हिरण का शिकार करने के मामले में जोधपुर की निचली अदालत ने गुरुवार को अभिनेता सलमान खान को पांच साल की जेल और दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। गुरुवार को ही उनके वकील ने सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट में बहस के दौरान अभिनेता के वकीलों ने यह पांच दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान के वकील
सलमान के वकील ने कोर्ट में कहा कि गवाह के बयान अविश्वसनीय हैं। वकील ने तर्क दिया कि अभिनेता हर सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Salman Khan
वकील ने दलील दी कि हाईकोर्ट में परिस्थिति जन्य साक्ष्य बेकार साबित हुए हैं।

4 of 6
Salman Khan
वकील ने कोर्ट में कहा कि सलमान खान को भी संदेह का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान
सलमान के वकील का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शी पूनम चंद बिश्नोई पर ज्यादा भरोसा किया गया है। सवाल यह उठता है कि आधी रात को जब चांद भी चला गया था उस समय अंधेरे में उन्होंने अभिनेता को कैसे पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman
अभिनेता के वकील का कहना है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने काले हिरण का शिकार मामले से संबंधित सभी मामलों में उन्हें बरी कर दिया है। इसी वजह से इस मामले से भी उन्हें संदेह का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें