फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्टरूम लाइव: जब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को बाहर निकाला गया

Fri, 06 Apr 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान के साथ उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता भी कोर्ट पहुंची थीं। सलमान का सुरक्षाकर्मी शेरा अंदर घुसा तो उसको बाहर जाने को कह दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान सीधा कोर्ट रूम में सह आरोपियों के साथ जाकर खड़े हो गए। सभी ने सीजेएम देवकुमार खत्री को नमस्ते किया, जिसे सीजेएम ने मुस्कुराकर स्वीकार किया।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान के खिलाफ लोक अभियोजक भवानी सिंह भाटी और सलमान के पक्ष में हस्तीमल सारस्वत ने बहस की।

4 of 7
लोक अभियोजक ने अदालत से कहा कि सलमान पर पहले भी कई मामलों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कुछ में निचली अदालतों में सजा का फैसला आ चुका है, लेकिन मामले हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सलमान आदतन अपराधी है, जो किसी भी तरह की रियायत का हकदार नहीं है। लोक अभियोजन ने वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/51 व आईपीसी की धारा 148 के अंतर्गत पूरे छह साल की सजा की मांग की।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान के वकील ने कहा कि उनको आदतन अपराधी कहना सही नहीं है। उनकी समाज में काफी प्रतिष्ठा है और आचरण अच्छा रहा है। वह काफी सामाजिक कार्य भी करते हैं। कई लोगों की उन्होंने सीधे मदद की है। सलमान को मामले में फंसाया गया है। उन्हें बरी किया जाए। यदि सजा दी जाए, तो भी वह रियायत के पूरे हकदार हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान की दोनों बहने भी फॉर्च्यूनर में बैठकर पुलिस की गाड़ियों के पीछे जेल की ओर गईं। दोपहर करीब 3.15 बजे सलमान को लेकर पहुंची पुलिस की गाड़ियां जेल परिसर के भीतर चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करीब 3 बजे सलमान के वकीलों ने डीजे कोर्ट में बेल अर्जी दाखिल की। अदालत ने बेल पर सुनवाई की तारीख शुक्रवार की मुकर्रर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें