फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी और राजनीति: साइना नेहवाल ही नहीं ये खिलाड़ी भी आजमा चुके हैं अपना भाग्य

Tue, 04 Feb 2020 04:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
साइना नेहवाल- कलिकेश नारायण- प्रशून बनर्जी- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल ने 29 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसके साथ ही उन्हें राजनीति को कोर्ट में अपनी नई पारी का आगाज कर दिया। पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा मिलती है।

वैसे साइना नेहवाल अकेली ऐसी खिलाड़ी नहीं हैं जो राजनीति के रण में उतरी हैं। उनसे पहले कीर्ति आजाद, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नफीसा अली आदि कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है। आज हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से रोचक जानकारियां दे रहे हैं:
विज्ञापन

2 of 9
कलिकेश नारायण देव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
कलिकेश नारायण- राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज कलिकेश नारायण सिंह देव ओडिशा की बीजद (बीजू जनता दल) पार्टी से दो बार लोकसभा सांसद बन चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 9
ज्योतिर्मय सिकदर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
ज्योर्तिमय सिकदर- साल 2004 के लोकसभा चुनाव में एथलीट ज्योर्तिमय सिकदर पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से चुनाव जीत कर सांसद बनी थीं।

4 of 9
प्रसून बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
प्रसून बनर्जी- भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रसून बनर्जी वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं।
विज्ञापन

5 of 9
कीर्ति आजाद (फाइल फोटो)
कीर्ति आजाद- 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने 7 टेस्ट और 25 वनडे खेले हैं। हालांकि उनका राजनीति से रिश्ता पुराना है क्योंकि उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में भाजपा के टिकट पर दरभंगा से लोकसभा चुनाव जीता था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन

6 of 9
मोहम्मद अजहरुद्दीन (फाइल फोटो)
मोहम्मद अजहरुद्दीन- पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अजहरुद्दीन ने 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले हैं। मैच फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया। जिसके बाद वह राजनीति में आ गए। कांग्रेस के टिकट पर साल 2009 में वह मुरादाबाद से सांसद बने लेकिन 2014 का चुनाव हार गए।
विज्ञापन

7 of 9
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
नवजोत सिंह सिद्धू- सिद्धू को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा जुमलों और ठहाकों के लिए जाना जाता है। सिद्धू ने 51 टेस्ट और 134 वनडे खेले हैं। साल 2004 में वह भाजपा में शामिल हुए थे और दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। फिलहाल वह कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

8 of 9
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
राज्यवर्धन सिंह राठौड़- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ डबल-ट्रैप शूटर थे। उन्होंने 2004 के ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाया था। सेना से स्वैच्छिक सेनानिवृत्ति लेने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। वर्तमान में वह राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

9 of 9
नफीसा अली (फाइल फोटो)
नफीसा अली- दो बार तैराकी चैंपियन खिलाड़ी बनने के बाद नफीसा अली ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। इसके बाद वह राजनीति के रण में उतरीं। 2004 में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं। इसके बाद 2009 में समाजवादी से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। फिलहाल वह कांग्रेस में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें