फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ के हमलावर की पैरवी करने के लिए कोर्ट में ही भिड़े वकील; रेफरी बन मजिस्ट्रेट ने किया बीचबचाव

Mon, 20 Jan 2025 08:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले पुलिस ने मीडिया को बताया था कि कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसे ठाणे शहर से पकड़ा गया था। उस पर चोरी के इरादे से बांद्रा स्थित सैफ के घर में अवैध रूप से घुसने का आरोप है।
विज्ञापन
1 of 6
Saif Ali Khan Attack - फोटो : Amar Ujala
सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी की बांद्रा की अदालत में पेशी के दौरान कुछ अजीब ही दृश्य कोर्ट रूम में देखने को मिला। यहां आरोपी की पैरवी करने के लिए दो वकील आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। हाईप्रोफाइल मामले में हुए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को रोकने के लिए मजिस्ट्रेट को रेफरी की भूमिका निभानी पड़ी। उनके बीचबचाव के बाद ही मामला शांत हो पाया। उन्होंने वकीलों को एक टीम के रूप में पेश होने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

2 of 6
सैफ पर हमला करने वाला - फोटो : PTI
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया
इससे पहले पुलिस ने मीडिया को बताया था कि कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसे ठाणे शहर से पकड़ा गया था। उस पर चोरी के इरादे से बांद्रा स्थित सैफ के घर में अवैध रूप से घुसने का आरोप है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहजाद को दोपहर में बांद्रा में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
सैफ का हमलावर - फोटो : PTI
कुछ ऐसे चला घटनाक्रम
अदालत ने आरोपी से पूछा कि क्या उसे पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत है? जिसका जवाब शहजाद ने 'नहीं' में दिया। फिर उसे अदालत कक्ष के पिछले हिस्से में आरोपियों के लिए बने कठघरे में ले जाया गया। एक वकील आरोपी की ओर से पेश होने का दावा करते हुए आगे आया। हालांकि, वकालतनामे पर आरोपी के हस्ताक्षर लेने से ठीक पहले तब नाटकीय घटनाक्रम हुआ, जब एक अन्य वकील आरोपी के कठघरे में घुस गया और वकालतनामे पर शहजाद के हस्ताक्षर ले लिए, जिससे इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई कि कथित हमलावर की ओर से कौन पेश होगा?

4 of 6
Saif Ali Khan - फोटो : Amar Ujala
मजिस्ट्रेट ने बीचबचाव किया
स्थिति को काबू करने और माहौल को शांत करने के लिए मजिस्ट्रेट ने दोनों वकीलों को शहजाद की पैरवी करने का सुझाव दिया। मजिस्ट्रेट ने कहा, 'आप दोनों पेश हो सकते हैं।' इसके बाद सभी का फोकस एक बार फिर सुनवाई पर वापस आ गया। दोनों वकील इससे सहमत हो गए। इसके बाद अदालत ने शहजाद को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

5 of 6
Saif Ali Khan - फोटो : Amar Ujala
कई लोगों को हिरासत में लिया था
आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान की इमारत के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उससे मिलते-जुलते कई लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला?
दरअसल, अभिनेता सैफ अली खान पर 15 और 16 जनवरी की दरम्यानी रात हम हुआ था। सैफ पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद वारदात को अंजाम देने के बाद 16 जनवरी को सुबह सात बजे तक बांद्रा में था और एक बस स्टॉप पर सोया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ट्रेन से वर्ली (मध्य मुंबई में) पहुंचा। जांच में पता चला कि आरोपी सातवीं-आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से गया। फिर डक्ट क्षेत्र में घुसा और एक पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर पहुंचा। यहां बाथरूम की खिड़की के जरिये सैफ के फ्लैट में प्रवेश किया। बाथरूम से बाहर आने पर उसे अभिनेता के घर पर रह रही नर्स ने देखा। 

नैनी से बहस की और एक करोड़ रुपये मांगे
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घर में मौजूद नैनी से बहस की और एक करोड़ रुपये मांगे। शोरगुल सुनकर सैफ वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। खुद को पकड़े जाने पर आरोपी ने सैफ की पीठ पर चाकू से वार किया। इसके बाद सैफ ने फ्लैट को बंद कर दिया। हालांकि, आरोपी उसी रास्ते से भागने में सफल रहा, जहां से वह घुसा था। हमें उसके बैग से हथौड़ा, पेचकस, नायलॉन की रस्सी और अन्य सामान मिला है। उन्होंने बताया कि उसके आपराधिक इतिहास की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें