फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

Tue, 15 Mar 2016 04:24 PM IST
सुशांत एस मोहन/बीबीसी संवाददाता, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
आरएसएस ड्रेस चेंज 1 - फोटो : bbc
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी यूनिफॉर्म में बदलाव करते हुए खाकी रंग की हाफ पैंट की जगह भूरे रंग की फुल पैंट को शामिल किया है।
विज्ञापन

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

2 of 9
- फोटो : bbc
हालांकि संघ ने सिर्फ पैंट में बदलाव किया है और कई युवा फैशन डिजाइनरों ने इस कदम का स्वागत भी किया है। लेकिन जब बदलाव हो ही रहा है तो फिर इस बदलाव में फैशन डिजाइनर आसिफ मर्चेंट और दीप्ति भारवानी ने भी कुछ नए सुझाव दिए हैं जो संघ की ड्रेस को 'कूल' शब्द के ज्यादा नजदीक ले जाता है।
विज्ञापन

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

3 of 9
- फोटो : bbc
दीप्ति संघ को एक एक्टिव समूह मानते हुए उन्हें चुस्त और हल्के कपड़े पहनने की सलाह देती हैं।

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

4 of 9
- फोटो : bbc
दीप्ति के अनुसार, "सिल्की डेनिम और कॉटन कुर्ते कमाल का लुक देंगे और अगर आजकल के ज़माने की तरह चाईनीज़ कॉलर वाले कुर्ते हो जाएं तो कार्यकर्ता बहुत एनर्जेटिक लगेंगे।"
विज्ञापन

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

5 of 9
- फोटो : bbc
दीप्ति मोदी जैकेट को भी वर्दी का एक हिस्सा बनाने की सलाह देते हुए कहती हैं," अगर कोई एक्सेसरी जोड़नी हो तो मैं आजकल फैशन में चल रही मोदी जैकेट को इस वर्दी का हिस्सा बनाउंगी।"
विज्ञापन

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

6 of 9
- फोटो : bbc
हालांकि 25 सालों से फिल्मों और धारावाहिकों के लिए कपड़े डिजाइन कर रहे आसिफ किसी एक्सेसरी का बात नहीं करते बल्कि वो कहते हैं, "संघ के कार्यकर्ताओं को काफी मेहनत करनी पड़ती है ऐसे में वो एक्सेसरी एक बोझ जैसी महसूस करेंगे।"
विज्ञापन

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

7 of 9
- फोटो : bbc
वो कहते हैं, "फुल पैंट एक बहुत अच्छा सुझाव है क्योंकि यह एलिगेंट लगता है लेकिन मैं रंगों में कुछ बदलाव जरूर करना चाहूंगा।"

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

8 of 9
- फोटो : bbc
आसिफ के अनुसार संघ में मौजूद लोगों के सम्माननीय ओहदों को देखते हुए उन्हें एक फ़ुल लेंथ ड्रेस दिया जाना आवश्यक था जिससे वो रौबदार लगें।
विज्ञापन

संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

9 of 9
- फोटो : bbc
वैसे बीबीसी से बात करने वाले अधिकांश डिजाइनरों ने फुल पैंट का स्वागत किया है लेकिन सफेद शर्ट और भूरी पैंट के अलावा दूसरे रंग और शर्ट पर 'मोदी जैकेट' का सुझाव सुनने में रोचक लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें