टी-20 वर्ल्ड कप का बुखार पूरे शबाब पर है। इस बार 5 नए चेहरे वर्ल्ड कप में उलटफेर करने की ताकत रखते हैं। पढ़िए, इनका प्रोफाइल।
विज्ञापन
इस बार 5 नए चेहरे वर्ल्ड कप में कर सकते हैं उलटफेर
2 of 6
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में चौंकाने वाली एंट्री पाने वाले ओपनर बल्लेबाज इविन लिविस वर्ल्ड कप में धमाका करने को बेताब हैं। ऐन वक्त पर टीम के सीनीयर क्रिकेटर लिंडल सिमंस के चोटिल होने के बाद इनको शामिल किया गया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का घरेलू टी-20 में 126 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट है। यह वर्ल्ड कप में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन
इस बार 5 नए चेहरे वर्ल्ड कप में कर सकते हैं उलटफेर
3 of 6
पाक टीम में बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम अपनी टीम की ओर से 6 वनडे और 8 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 27 साल के इस युवा गेंदबाज को हालांकि पाकिस्तान सुपर लीग में ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन वर्ल्ड कप में यह अपनी चमक बिखेर सकता है। पाक टीम इस वक्त स्पिन गेंदबाजी में संकट से जूझ रही है, लिहाजा इमाद के पास खुद को साबित करने का मौका है।
इस बार 5 नए चेहरे वर्ल्ड कप में कर सकते हैं उलटफेर
4 of 6
25 साल का युवा इंग्लिश बल्लेबाज जेम्स विन्स अभी 4 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल सके हैं। इतने कम मैचों के अनुभव के बावजूद दाएं हाथ के इस हिटर को वर्ल्ड कप में मौका मिला है। सिर्फ 3 टी-20 मैचों में विन्स 119 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 125 रन ठोंक चुके हैं।
विज्ञापन
इस बार 5 नए चेहरे वर्ल्ड कप में कर सकते हैं उलटफेर
5 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम में भर्ती हुए नए स्पिनर एडम जेम्पा युवा और क्रिकेट के प्रति जुनूनी हैं। 2 वनडे और 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके एडम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। एडम वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
इस बार 5 नए चेहरे वर्ल्ड कप में कर सकते हैं उलटफेर
6 of 6
टीम इंडिया के इकलौता अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पवन नेगी के खाते में अभी दो विकेट आ चुके हैं। वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए वह ऑलराउंडर की भूमिका में हैं। पवन नेगी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ आईपीएल की चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में भी थे और इस बार वर्ल्ड कप में धमाल मचाने को तैयार हैं।