ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ अगुवाई करने वाले कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने न्यूजीलैंड को रविवार को फाइनल में चार विकेट से हरा दिया। इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने अपने चिर परिचित फॉर्म में लौटकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। उनकी कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता।