फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप तक, तस्वीरों में 10 खूबसूरत झांकियां

Thu, 26 Jan 2023 01:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलीं। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग है। इनमें 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं जबकि छह अलग केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की होंगी।
विज्ञापन
1 of 11
गणतंत्र दिवस की झांकियां - फोटो : अमर उजाला
आज पूरा भारत 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड, एयर शो और झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस बार की परेड भी बेहद खास अंदाज में हुई। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलीं। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग थी। इनमें 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जबकि छह अलग केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की थीं। हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली की झांकी अबकी बार परेड में नहीं थी। आइए 23 में से उन टॉप दस झांकियों की तस्वीरें देखते हैं, जिन्हें आज कर्तव्यपथ पर प्रदर्शित किया गया...
 
विज्ञापन

2 of 11
उत्तराखंड की झांकी - फोटो : अमर उजाला
1. बेहद खास यूपी की झांकी
कर्तव्य पथ पर निकलने वाली इन झांकियों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की खूबसूरत झांकी भी देखने को मिली। इस बार झांकी की थीम अयोध्या का भव्य दीपोत्सव था। पिछले तीन साल में यह दूसरा मौका है जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही। इसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कर्तव्यपथ गूंज उठा। 
विज्ञापन

3 of 11
उत्तराखंड की झांकी - फोटो : अमर उजाला
2. मानसखंड की थीम पर उत्तराखंड ने दिखाई झांकी
उत्तराखंड ने भी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए खूबसूरत झांकी तैयार की थी। उत्तराखंड की झांकी की थीम मानसखंड रखी गई थी। तीन भागों में बंटी इस झांकी का हर हिस्सा उत्तराखंड की विरासत को दर्शाता है। झांकी में दुनियाभर में मशहूर कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमते हुए बारहसिंघा और विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया है। 
 

4 of 11
गुजरात की झांकी - फोटो : अमर उजाला
3. गुजरात की झांकी में पीएम मोदी के भाई
गणतंत्र दिवस की परेड में हर किसी की नजर गुजरात की झांकी पर रही। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस झांकी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने लीड किया। पंकज मोदी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि गुजरात एक ऐसा राज्य है जो देश और दुनिया को एक नई दिशा देता है। इस बार की झांकी में भी नई दिशा और प्रेरणा देने का प्रयास है। गुजरात में एक मोटेरा गांव है जहां सौर ऊर्जा से 24 घंटे बिजली पैदा होती है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
जम्मू कश्मीर की झांकी - फोटो : अमर उजाला
4. नए कश्मीर की झलक देख हर कोई दंग 
जम्मू-कश्मीर की झांकी ने भी सबका दिल जीत लिया। जम्मू कश्मीर की थीम तीर्थयात्रियों और पर्यटन क्षमता की पृष्ठभूमि में नया जम्मू कश्मीर रहा। झांकी में एक जंगल को दिखाया गया है जिसमें तेंदुआ, कश्मीरी बारहसिंघा और तीतर हैं, जबकि बीच के हिस्से में ट्यूलिप गार्डन और लैवेंडर की खेती और उस पर काम कर रही महिलाओं को दिखाया गया है। झांकी के बीच के हिस्से में मिट्टी के घरों को दिखाया गया है, जो कि पर्यटकों को मौसम के अनुकूल रहने के लिए प्रचारित किया गया है। नए कश्मीर के नए रंग को देख हर कोई दंग हो गया। 
विज्ञापन

6 of 11
गृहमंत्रालय ने पहली बार एनसीबी की झांकी का प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
5. पहली बार नशे के खिलाफ एनसीबी की झांकी
पहली बार गणतंत्र दिवस की झांकी में एनसीबी यानी नारकोटिक्स ब्यूरो ने भी हिस्सा लिया। गृहमंत्रालय के अधीन आने वाले इस विभाग की झांकी की थीम नशा मुक्त भारत रही। ये झांकी भारत को नशा मुक्त भारत बनाने के संकल्प को दर्शाती है। झांकी ने ड्रग्स के खिलाफ भारतवर्ष के सशक्त संकल्प को प्रदर्शित किया। इसके अलावा झांकी के दोनों तरफ देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को वृक्ष कटौती के खिलाफ संकल्प लेते हुए दिखाया गया है। झांकी के निचले हिस्से में दो हाथों को मिलाकर नशे के खिलाफ सबकी सहभागिता और एकजुटता को भी दिखाया गया है। 
विज्ञापन

7 of 11
हरियाणा की झांकी - फोटो : अमर उजाला
6. हरियाणा ने भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को दिखाया
हरियाणा की झांकी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के थीम पर आधारित थी। इसमें चार अश्वों द्वारा खींचे जाने वाले रथ का एक विशाल मॉडल इसका मुख्य आकर्षण रहा। झांकी में भगवान कृष्ण को कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में अर्जुन के सारथी के रूप में और उन्हें उपदेश देते हुए दिखाया गया झांकी के सामने के हिस्से में भगवान कृष्ण को उनके 'विराट स्वरूप' रूप में दिखाया गया।

8 of 11
पश्चिम बंगाल की झांकी - फोटो : अमर उजाला
7. पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा
पश्चिम बंगाल की झांकी में देवी दुर्गा की पवित्र छवि दिखाई गई। पश्चिम बंगाल की झांकी में कोलकाता की दुर्गा पूजा को दर्शाया गया और यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में इसके शामिल होने का जश्न मनाया गया।
 

9 of 11
लद्दाख की झांकी - फोटो : अमर उजाला
8. लद्दाख की खूबसूरती को दिखा गई झांकी
लद्दाख की तरफ से भी झांकी का प्रदर्शन हुआ। इसमें लद्दाख की खूबसूरती को प्रदर्शित किया गया। केंद्र शासित प्रदेश की परंपरा और त्योहारों की झलक भी दिखाई गई। 

10 of 11
जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी - फोटो : अमर उजाला
9. जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी देख सभी हुए मंत्रमुग्ध
जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से भी कर्तव्य पथ पर परेड में झांकी का प्रदर्शन हुआ। इसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। झांकी के सबसे आगे के हिस्से में एक बच्ची को पढ़ाई करते हुए दिखाया गया। पूरी झांकी के जरिए जनजातीय वर्ग के बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन

11 of 11
कृषि अनुसंधान परिषद की झांकी - फोटो : अमर उजाला
10. कृषि अनुसंधान परिषद ने खुशहाल किसानों की झलक दिखाई
कृषि अनुसंधान परिषद ने भी झांकी का प्रदर्शन किया। इसमें खेती को लेकर हुए तमाम शोध के साथ-साथ खुशहाल किसानों की झलक दिखाने की कोशिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें