फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय गणतंत्र दिवस की पहली 10 परेड, दो बार तो पाकिस्तान से आए मुख्य अतिथि

Sun, 26 Jan 2020 04:22 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
आज देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस 2020 के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले 10 गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन थे? हम आपको बताते हैं कि गणतंत्र दिवस की परेड के लिए राजपथ पर आमंत्रित पहले 10 मुख्य अतिथि कौन थे।
विज्ञापन

2 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
शुरुआती दिनों के दौरान भारत में भव्य गणतंत्र दिवस परेड के लिए एक निश्चित स्थान नहीं था। गणतंत्र परेड लाल किले, रामलीला मैदान, किंग्सवे और इरविन स्टेडियम जैसे विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाती थी। 1955 में परेड स्थल तय किया गया और इसे राजपथ पर आयोजित किया जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
जो परंपरा भारत में वर्षों से जारी है वह गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि की उपस्थिति रही है। भारत ने अभी तक कई पड़ोसी देशों और राष्ट्रों से राजनीतिक नेताओं को परेड के लिए आमंत्रित किया है। 

हालांकि, ऐसे भी कई साल रहे हैं जब भारत में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि नहीं थे। साल 1952, 1953, 1956, 1957, 1959, 1962, 1964, 1966, 1967 और 1970 में भारत की परेड में कोई भी मुख्य अतिथि नहीं थे।

4 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मौहम्मद (1955)
1955 में भारत की पहली गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मौहम्मद थे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद, पाकिस्तान अक्सर भारतीय गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि रहा है। मलिक गुलाम मौहम्मद राजपथ पर पहले अतिथि थे।
विज्ञापन

5 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
चीन के मार्शल ये जियानयिंग (1958)
1952 और 1953 में दो साल तक कोई मुख्य अतिथि नहीं होने के बाद भारत के पड़ोसी देश चीन के मार्शल ये जियानयिंग को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उस समय भारत और चीन के बीच तनाव था। लेकिन जवाहर लाल नेहरू भारत और चीन के बीच शांति की उम्मीद कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
अध्यक्ष क्लिमेंट वोरोशिलोव, सोवियत संघ (1960)
1959 में एक बार फिर कोई अतिथि नहीं होने के बाद, 1960 में रूस की तरफ से मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष क्लिमेंट वोरोशिलोव को गणतंत्र दिवस की 10 वीं वर्षगांठ पर आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

7 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (1961)
स्वतंत्रता के बाद भारत ने ब्रिटेन को कभी भी परेड के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। बाद में 1961 में गणतंत्र दिवस परेड के लिए महारानी एलिजाबेथ को आमंत्रित किया गया था।

8 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
कंबोडिया के राजा नोरोडॉम सिहानोक (1963)
1962 में भारत-पाक युद्ध की वजह से भारत का कोई मुख्य अतिथि नहीं था। लेकिन 1963 में भारत ने पहली बार कंबोडिया को आमंत्रित किया और राजा नोरोडोम सिहानोक मुख्य अतिथि थे।

9 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
पाकिस्तान के खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद (1965)
1964 में कोई भी मुख्य अतिथि नहीं होने के बाद भारत-पाक के बीच युद्ध से कुछ दिन पहले 1965 में पाकिस्तान को एक बार फिर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस बार पाकिस्तान के खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद मुख्य अतिथि थे। 

10 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
दो देशों को एक साथ निमंत्रण (1968)
1966 और 1967 में कोई भी मुख्य अतिथि नहीं होने के बाद भारत ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए 1968 में एक साथ दो दोशों को आमंत्रित किया। भारत ने सोवियत संघ के अध्यक्ष अलेक्सेई कोश्यगिन और यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज टीटो को आमंत्रित किया।

11 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
बुल्गारिया के प्रधानमंत्री टॉड झिवकोव (1969)
यह पहली बार था जब बाल्कन देश को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। जबकि ऐसे भी कई देश हैं जिन्हें कई बार आमंत्रित किया गया, लेकिन बुल्गारिया 1969 में पहली और आखिरी बार भारत की परेड में शामिल हुआ। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री टॉड झिवकोव मुख्य अतिथि बने।

12 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरे (1971)
1970 में किसी भी देश को आमंत्रित नहीं करने के बाद, तंजानिया को 1971 में भारत में गणतंत्र दिवस परेड में 9वें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। बुल्गारिया की तरह तंजानिया को भी सिर्फ एक बार आमंत्रित किया गया। तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरे मुख्य अतिथि थे। 
विज्ञापन

13 of 13
Republic Day 2020: Republic Day parade history - फोटो : social media
मॉरीशस के प्रधानमंत्री सीवूसागुर रामगुलाम
1972 में पहली बार मॉरीशस को भारत में गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया गया था। 1972 में मॉरीशस के प्रधानमंत्री सीवूसागुर रामगुलाम भारत में मुख्य अतिथि के रूप में आए। इसके अलावा 1990 और 2002 में दो बार और मॉरीशस को आमंत्रित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें