फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

Tue, 23 Jan 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
लव जिहाद के नाम पर जहां समाज में घमासान मचा हुआ है, वहीं हमारी ही दुनिया में ही कुछ लोग ऐसे भी मौजूद हैं जिनके लिए इस शब्द के कोई मायने नहीं हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज हम उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने तमाम खौफ और बंदिशों से खुद को आजाद कर एक-दूसरे को बेशर्त प्यार किया और अपनाया। 

भारत में अंतरधर्म विवाह नया नहीं है बहुत समय पहले से भी लोगों ने अपने प्यार के आगे धर्म की दीवार गिराई हैं और एक-दूसरे को बेशर्त अपनाया है। आइए डालते हैं एक नजर भारत की मशहूर हिन्दू-मुस्लिम जोड़ियों पर।
विज्ञापन

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

2 of 11
शाहरुख खान-गौरी खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने पंजाबी परिवार में जन्मी गौरी छिब्बर से 1991 में शादी की, जिसके बाद वह गौरी खान बन गईं। दोनों के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

3 of 11
आमिर खान-रीना दत्ता-किरण राव
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने दो शादियां की हैं। दोनों ही शादियां उन्होंने गैर धर्म की महिलाओं से की हैं। उनकी पहली शादी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से 1986 में हुई थी लेकिन यह शादी 2002 में टूट गई। फिर उन्होंने किरण राव को 2005 में अपना हमसफर बनाया, जिनके साथ वो खुशियों भरी जिंदगी बसर कर रहे हैं। 

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

4 of 11
सैफ अली खान-करीना कपूर
अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी लगभग 13 साल चली। 2004 में वे अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने 2012 में करीना कपूर से शादी की।
विज्ञापन

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

5 of 11
इमरान हाशमी-परवीन साहनी
बॉलीवुड में अपने किसिंग सीन के लिए मशहूर इमरान हाश्मी ने 2006 में परवीन साहनी से शादी की। इन दोनों का एक खूबसूरत सा बच्चा भी है। 
विज्ञापन

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

6 of 11
शर्मिला टैगोर-नवाब पटौदी
साठ और सत्तर के दशक की ग्लैमरस अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने भी भारतीय क्रिकेट के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। पटौदी ने 70 साल की उम्र में 2011 में दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

7 of 11
उस्ताद अमजद अली खान- शुभालक्ष्मी
सरोद के सुरों से जादू करने वाले उस्ताद अमजद अली खान ने 1976 में भरतनाट्यम नृत्यांगना शुभलक्ष्मी बरुआ से शादी की। उनके दो बेटे अमान और अयान भी सरोद बजाते हैं।

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

8 of 11
मुख्तार अब्बास नकवी-सीमा नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी नेता और पार्टी का एक अहम मुस्लिम चेहरा हैं। उनकी पत्नी का नाम सीमा नकवी है, जिनका संबंध एक हिंदू परिवार से है।

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

9 of 11
शहनवाज हुसैन- रेनू हुसैन
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने रेनू को 1994 में अपना हमसफर बनाया। नौ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद रेनू ने शहनवाज से शादी का फैसला लिया और आज वो खूबसूरत जिंदगी बसर कर रहे हैं। 

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

10 of 11
जहीर खान-सागरिका घटगे
मशहूर क्रिकेटर जहीर खान अभिनेत्री सागरिका घटगे के साथ शादी कर चुके हैं। सागरिका घटके 'चक दे', 'रश' और 'जी भर के जी ले' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

लव जिहाद की दीवार तोड़ जब इन हस्तियों ने थामा अपने प्यार का हाथ

11 of 11
मुहम्मद कैफ-पूजा यादव
चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद मुहम्मद कैफ ने पूजा यादव को साल 2011 में अपनी शरीक-ए-हयात बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें