# लापता छात्र नजीब पर JNU में हंगामा, आधी रात में बंधक बनाए गए वीसी
# पाक में आर्थिक गलियारे के विरोध से घबराया चीन, नेताओं की खुशामद में जुटा
# इराक-सीरिया में आईएस का हुआ बुरा हाल, भागने लगे लड़ाके
# दिल्ली ODI से पहले डीडीसीए संयुक्त सचिव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
# यूपी में 1.37 लाख शिक्षामित्रों को नहीं मिलेगा स्थानांतरण नीति का लाभ
विज्ञापन
2 of 6
JNU
लापता छात्र नजीब पर JNU में हंगामा, आधी रात में बंधक बनाए गए वीसी
लापता जेएनयू छात्र नजीब की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संगठन और टीचर्स एसोसिएशन ने जेएनयू प्रशासन के प्रशासनिक भवन को चारों तरफ से घेर लिया है। किसी भी अधिकारी को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। प्रशासनिक भवन के अंदर कुलपति, प्रॉक्टर, डीन ऑफ स्टूडेंट्स, रजिस्ट्रार और अन्य लोग हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से इस मामले को सुलझाने में लगा है और प्रशासन की कुछ प्रोफेसर से भी बातचीत हो रही है, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
3 of 6
पाक में आर्थिक गलियारे के विरोध से घबराया चीन, नेताओं की खुशामद में जुटा
भारत द्वारा पाक में चीन के सहयोग से बन रहे अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का शुरू से विरोध किया जाता रहा है। इस बीच पाकिस्तान में भी इसका जबरदस्त विरोध देखते हुए चीन घबरा गया है। पाक सांसदों द्वारा इस गलियारे को ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा अनुभव बनने की आशंका जताने के ठीक बाद चीन के राजदूत ने तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान से मुलाकात की।
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : reuters
इराक-सीरिया में आईएस का हुआ बुरा हाल, भागने लगे लड़ाके
अनुयायियों को इस्लाम और जिहाद का सपना दिखाने वाले आईएस नेता अब उत्तर सीरिया और इराक में अपने नियंत्रण वाले कुछ गांवों तक सिकुड़ते जा रहे हैं। इराक के मोसुल में इस्लामिक स्टेट के आतंकी अमेरिकी समर्थक मित्र देशों की सेना से घिरते जा रहे हैं। दोनों ही देशों के भीतर आतंकी समूह अब खुद को बचाने की अंतिम मोर्चाबंदी में जुटे हैं, कई ने भागना भी शुरू कर दिया है। आईएस का इलाका भी पहले से सिकुड़कर आधा रह गया है।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली ODI से पहले डीडीसीए संयुक्त सचिव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाले दूसरे वन डे इंटरनेशनल से ठीक पहले डीडीसीए पदाधिकारियों का एक और कारनामा सामने आया है। डीडीसीए के एक संयुक्त सचिव पर वहां काम करने वाली एक महिला कर्मी ने यौन उत्पीडन के आरोप लगाए हैं। इस कारनामे के बाद डीडीसीए की यूनियन भड़क गई है। उसकी ओर से जस्टिस मुकुल मुद्गल को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यूनियन ने इस मामले में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद को भी शिकायत की है।
यूपी में 1.37 लाख शिक्षामित्रों को नहीं मिलेगा स्थानांतरण नीति का लाभ
प्रदेश में 1.37 लाख समायोजित शिक्षामित्रों को स्थानांतरण नीति का लाभ नहीं मिलेगा। उनका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यथास्थिति बनाई रखी जाएगी। शासन ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने 1.37 लाख शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इस फैसले को अवैध करार दिया।