फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कैप्टन 'कुक'

Wed, 19 Oct 2016 07:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक एलिएस्टर कुक बांग्लादेश के खिलाफ 20 अक्टूबर को चिटगांव में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने उतरेंगे। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में  जैसे ही कैप्टन कुक टॉस के लिए उतरेंगे। उनका नाम इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में सबसे ऊंचे पायदान पर दर्ज हो जाएगा। 

 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कैप्टन 'कुक'

2 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
20 अक्टूबर को कुक अपने टेस्ट करियर का 134 वां टेस्ट खेलेंगे। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट के नाम दर्ज था। स्टीवर्ट ने 133 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। कुक ने करियर का पहला टेस्ट भी भारतीय उपमहाद्वीप में खेला था। साल 2006 में मार्क्स ट्रेस्कोथिक के अचानक बीमार पड़ने के कारण नागपुर में भारत के खिलाफ पहली बार टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। इसके बाद से अब तक एक दशक लंबे क्रिकेट करियर में कुक 133 टेस्ट खेल चुके हैं। वह हर साल औसतन 13 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलते हैं। 

 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कैप्टन 'कुक'

3 of 5
एलिस्कुटर कुक - फोटो : Reuters
कुक जो इतिहास रचने जा रहे हैं उसे फिलहाल और कोई ब्रिटिश खिलाड़ी तोड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। कुक के बराबर किसी भी अंग्रेज खिलाड़ी का पहुंचना इसलिए मुश्किल दिखाई पड़ रहा है क्योंकि स्टुअर्ट संन्यास ले चुके हैं। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 119 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। लेकिन उनकी उम्र 34 साल हो गई है और उन्होंने टेस्ट खेलना कम कर दिया है। इयान बेल भी 118 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, 34 वर्षीय बेल ने भी नवंबर 2015 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। 

 

बांग्लादेश के खिलाफ एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कैप्टन 'कुक'

4 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
31 वर्षीय कुक ने अब तक खेले 133 टेस्ट मैचों में 47.31 की औसत से 10599 रन बनाए हैं। इसमें 29 शतक और 51 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक भी बनाए हैं। यदि कुक फिट रहते हैं तो अगले तीन-चार साल तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कैप्टन 'कुक'

5 of 5
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
हाल ही में मेहमान टीम ने मेजबान बांग्लादेश से वनडे सीरीज 2-1 से जीती है। यदि वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीत लेती है तो उसके रैंकिंग में सुधार होगा। फिलहाल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज हैं दोनों ही टीमों को 108 अंक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें