#NSG सदस्यता के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटा पाकिस्तान
#पेलेट गन पीड़ित से मिलीं महबूबा, बोलीं- जरूरत पड़ी तो अपनी आंखें दे दूंगी
#यमन में सेना के दफ्तर पर आत्मघाती हमला, 60 की मौत
#प्रधानमंत्री ने साक्षी मलिक से पूछा, ‘मारोगी तो नहीं’
#BJP सांसद ने कहा- बोल्ट ने बीफ खाकर जीते 9 गोल्ड
विज्ञापन
2 of 6
NSG bid
NSG सदस्यता के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटा पाकिस्तान
पाकिस्तान भी भारत की ही तरह परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में सदस्यता पाने के लिए जी जान से लगा है। पाकिस्तान ने जोरदार आवाज उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि उसने परमाणु सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जो महत्वपूर्ण उपाय किए हैं, वे उसकी सदस्यता की पात्रता को प्रमाणित करते हैं। अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत ने व्हाइट हाउस से अनुरोध किया है कि वो एनएसजी के लिए पाक की दावेदारी का समर्थन करें।
विज्ञापन
3 of 6
इशां से बात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
पेलेट गन पीड़ित से मिलीं महबूबा, बोलीं- जरूरत पड़ी तो अपनी आंखें दे दूंगी
कश्मीर हिंसा के दौरान पेलेट गन की जद में आकर घायल हुई इंशा का मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में जाकर कुशलक्षेम पूछा। मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा कि इंशा की आंखें फिर से दुनिया देख सकेंगी। जरूरत पड़ी तो वे इसके लिए अपनी आंखें भी देने को तैयार हैं।
4 of 6
यमन
यमन में सेना के दफ्तर पर आत्मघाती हमला, 60 की मौत
दक्षिणी यमन के शहर अदन में सेना के एक दफ्तर पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर ने सरकार समर्थक एक हथियारबंद गुट के मुख्यालय पर विस्फोटक से भरी कार को घुसा दिया।पॉपुलर रेजिस्टेन्स नाम के गुट ने पिछले साल हूती विद्रोहियों को अदन से बाहर खदेड़ने में बहुत मदद की थी।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री ने साक्षी मलिक से पूछा, ‘मारोगी तो नहीं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू, ब्रॉन्ज मेडल विजेता साक्षी मलिक, जिम्नास्ट दीपा करमाकर और शूटर जीतू राय से अपने आवास 7 रेस कोर्स रोड में मिले। इन चारों खिलाड़ियों को इस बार खेल रत्न पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। साक्षी और सिंधू ने देश के लिए ओलंपिक पदक जीते, वहीं दीपा रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं।
BJP सांसद ने कहा- बोल्ट ने बीफ खाकर जीते 9 गोल्ड
उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज अपने एक विवादित बयान के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। उदित राज ने बीफ खाने का सपोर्ट करते हुए कहा कि बीफ खाके उसेन बोल्ट ने 9 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत लिए। उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जमैका के उसेन बोल्ट गरीब थे और उनके ट्रेनर ने उन्हें दो बार बीफ खाने को कहा था और उन्होंने ओलंपिक में 9 गोल्ड मेडल जीते।