फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान के सिंध में उठी आजादी की मांग

Mon, 29 Aug 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : ANI
बलूचिस्तान में पाक दमन के खिलाफ उठी चिंगारी अब भड़ती जा रही है। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर लोगों ने अब पाकिस्तान से बाहर भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

2 of 9
balochistan - फोटो : ANI
लंदन में रह रहे निर्वासित बलूचिस्तानियों ने चीन दूतावास के बाहर मोदी फॉर बलूचिस्तान के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने 'चाइना आउट ऑफ बलूचिस्तान' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 9
balochistan - फोटो : ANI
असल में बलूचिस्तान के लोग चीन के सहयोग से पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बन रहे आर्थिक कॉरीडोर का ‌विरोध कर रहे हैं।

4 of 9
- फोटो : ANI
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सीधे सीधे बलूचिस्तान के लोगों के अधिकारों के उल्लंघन का है। पाकिस्तान को इस संबंध में वहां के स्‍थानीय निवासियों को भी विश्वास में लेना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 9
balochistan - फोटो : ANI
हाथों में चाइना गो बैक की तख्ती लिए लोगों ने इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए 'मोदी फॉर बलूचिस्तान' और 'कदम बढ़ाओ मोदीजी हम तुम्हारे साथ हैं' जैसे नारे भी लगाए।
विज्ञापन

6 of 9
balochistan - फोटो : ANI
कार्यक्रम का आयोजन सिंधी ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया गया था। इस दौरान सिंधियों ने बलूचिस्तान में पाक सेना के दमन के मुद्दे को भी जोरशोर से उठाया। बलूच नेता नूरदीन मेंगल ने पाक और चीन के बारे में कहा कि 'जो चीज छीन सकते हैं वो छीनो यही इन दोनों देशों की कोशिश रहती है।'
विज्ञापन

7 of 9
balochistan - फोटो : ANI
इस दौरान लोगों ने बलूचिस्तान के साथ साथ पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लिए भी 'है हक हमारा आजादी' के नारे लगाए। मेंगल ने कहा कि चाइना को बलूचिस्तान में कोई भी परियोजना बिना स्‍थानीय लोगों की सलाह के नहीं लगानी चाहिए।

8 of 9
balochistan - फोटो : ANI
खास बात ये है कि बलूचिस्तान के समर्थन में लंदन में हुए इस प्रदर्शन के साथ ही पाकिस्तान में भी सिंध प्रांत की आजादी के लिए प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तान में अब बलूचिस्तान के अलावा, गिलगित और सिंध प्रांत में भी आजादी की चिंगारी तेज हो गई है। 
विज्ञापन

9 of 9
balochistan - फोटो : ANI
लोगों ने पाकिस्तान के मीरपुर खास में अलग सिंधुस्तान राष्ट्र की मांग को लेकर रैली निकाली। जिसमें काफी संख्या में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें