Rajasthan Election 2023: राजस्थान में श्रीकरणपुर सीट को छोड़कर सभी 199 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। राज्य में कुल 1863 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Rajasthan Assembly Election : राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस चुनाव में कुल 5.2 करोड़ मतदाता चुनाव में उतरे 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चुनाव में लोगों की नजर उन हॉट सीटों पर भी रहेगी जो किसी न किसी कारण से चर्चा में हैं।
आइये जानते हैं कि प्रदेश की हॉट सीट कौन सी हैं? ये किस कारण चर्चा में हैं? यहां मुकाबला किसके बीच है? इन सीटों के पुराने समीकरण क्या कहते हैं?