फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: चुनावी दौरे पर मेघालय पहुंचे राहुल गांधी को इन कार्यकर्ताओं ने कर दिया खुश

Tue, 20 Feb 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
1 of 7
राहुल गांधी
मेघालय में इसी महीने चुनाव होने वाले हैं। इसी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में अपने चुनावी दौरे पर हैं। वह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव के चलते लगातार यहां के दौरों पर हैं। वह मंगलवार को उत्तरी गारो हिल्स जिले के मेदिपादथर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 

रैली के दौरान उन्हें एक महिला कार्यकर्ता ने प्रतीक चिन्ह भी भेट किया। बता दें कि मेघालय की 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 मार्च को होगी। इसी दिन त्रिपुरा और नगालैंड चुनाव के लिए भी मतगणना होगी।
विज्ञापन

2 of 7
राहुल गांधी
राहुल गांधी जैसे ही अपनी चुनावी रैली के लिए मेघालय पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल ने रैली से पहले मेघालय के पारंपरिक परिधन पहने। यह जैकेट भी मेघालय के पारंपरिक परिधानों में से एक है। इस तरह की जैकेट मेघालय में ही पहनी जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
राहुल गांधी
राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने का भी लोगों में काफी क्रेज रहता है। ऐसा ही तब देखने को मिला जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय पहुंचे। मेघालय विधनसभा चुनाव के लिए रैली करने पहुंचे राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब सेल्फी ली। बता दें कि इससे पहले गुजरात चुनाव में जब राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर रहे थे तो एक कांग्रेस नेता की बेटी ने राहुल के साथ सेल्फी ली थी। वह तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। तब राहुल गुजरात में रोड शो कर रहे थे।

4 of 7
राहुल गांधी
मेघालय में हुई चुनावी रैली के दौरान वहां के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा भी मौजूद रहे। रैली से पहले सीएम मुकुल संगमा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मफलर पहनाकर स्वागत किया।  
विज्ञापन

5 of 7
राहुल गांधी
मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स जिले के मेदिपादथर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रैली में आए लोगों का हाथ हिला कर स्वागत करते हुए। राज्य में 27 फरवरी को मतदान होना है। 
विज्ञापन

6 of 7
मुकुल संगमा
मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा उत्तरी गारो हिल्स जिले के मेदिपादथर में रैली को संबोधित करते हुए। इस दौरान उन्होंने अपने राज में किए गए कार्य गिनवाए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कांग्रेस को वोट देने की अपील की और कहा कि दोबारा सरकार बनी तो राज्य में और तेजी से विकास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय में हुई रैली के दौरान लोगों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने भी राहुल का नारे लगाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें