फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: पहले फलस्तीन फिर बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन वाला बैग, अब नीली साड़ी; प्रियंका का खास अंदाज

Thu, 19 Dec 2024 12:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। - फोटो : पीटीआई/एएनआई
संसद का शीतकालीन सत्र आज 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस शीतकालीन सत्र में कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी लगातार सुर्खियों में रही हैं। इसकी खास वजह उनके बैग बने हैं, जिन पर लिखे गए संदेशों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। वहीं, सत्तारूढ़ दलों के नेताओं ने इनको लेकर उन पर निशाना भी साधा। इसके अलावा, प्रियंका गांधी अलग-अलग तरह से विरोध जताते हुए भी नजर आईं। उन्होंने कभी हाथ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर वाला पोस्टर-बैनर लिया तो कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी की साथ वाला बैग। कब-कब प्रियंका नए अवतार में नजर आईं, आइए तस्वीरों में देखते हैं-

 
विज्ञापन

2 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ। 10 दिसंबर को वह बैग पर तस्वीर और नारे लिखे बैग के साथ संसद परिसर में अमेरिका में कारोबारी गौतम अदाणी पर अभियोग के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आईं। इस दौरान उनके साथ अन्य विपक्षी दलों के नेता भी साथ थे। 
विज्ञापन

3 of 12
प्रियंका गांधी। - फोटो : एएनआई (फाइल)
इससे पहले भी वह पांच दिसंबर को अदाणी का मुद्दा उठाते हुए नजर आईं। प्रियंका ने विपक्षी सांसदों के साथ काले रंग का पहना हुआ था, जिस पर 'मोदी-अदाणी एक हैं' और 'अदाणी सेफ हैं' के नारे लिखे हुए थे। 

4 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
दिसंबर को प्रियंका गांधी विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हाथों में संविधान लिए हुए नजर आईं। साथ ही मुंह पर उन्होंने काले रंग का मास्क पहना हुआ था, जिसपर 'मोदी-अदाणी भाई-भाई' लिखा हुआ था। 
 
विज्ञापन

5 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई
वायनाड सांसद प्रियंका गांधी 16 दिसंबर को फिर संदेश लिखे बैग के साथ संसद पहुंचीं। इस दिन बैग पर फलस्तीन लिखा हुआ था। इस्राइल-हमास के बीच जारी जंग में फलस्तीन का समर्थन करने के लिए इस नारे को लिखा गया था। 
विज्ञापन

6 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
इसके बाद प्रियंका गांधी एक और हैंड बैग हाथ में लेते हुए दिखाई दीं। जिसमें फलस्तीन लिखा हुआ था।  
विज्ञापन

7 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई
फलस्तीन के नारे को लेकर सत्तारूढ़ दलों की ओर से जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे को उठाया गया, तो फिर प्रियंका गांधी 'बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हों' लिखा हुआ बैग दिखाते हुए नजर आईं। 

8 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई
14 दिसंबर को वह संसद के मकर द्वार के सामने वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों के लिए राहत की मांग करते हुए नजर आईं। तब उन्होंने अपने हाथ में बैनर पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था- वायनाड को न्याय दो, भेदभाव बंद करो। 

9 of 12
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर प्रियंका ने राहुल गांधी के साथ आंबेडकर की तस्वीर हाथों में लेकर विरोध किया। 

10 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान प्रियंका नीले रंग की साड़ी में नजर आईं। 

11 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई
संसद परिसर में भाजपा सांसदों से धक्का मुक्की के आरोप पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने आज विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

12 of 12
प्रियंका गांधी - फोटो : एक्स/प्रियंका गांधी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की आंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में प्रियंका गांधी आज नीली साड़ी पहने हुए नजर आईं। उनके हाथों में आंबेडकर की तस्वीर भी थी। इसके साथ उन्होंने एक्स पर लिखा, भाजपा बार-बार उन बाबा साहेब का अपमान कर रही है, जिन्होंने देश को संविधान दिया, जिन्होंने हर नागरिक को अधिकार दिये, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से करोड़ों दलितों और वंचितों का जीवन बदला। उनका अपमान करके भाजपा ने देश के करोड़ों दलितों-वंचितों की भावनाओं का अपमान किया है। भाजपा देश से माफी मांगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें